{"_id":"5edd4a158ebc3e90480629f7","slug":"incident-jammu-city-news-jmu2116153196","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लीक होने से रसोई में लगी आग, खाना पका रही मां के साथ दो बेटे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लीक होने से रसोई में लगी आग, खाना पका रही मां के साथ दो बेटे झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलिंडर लीक होने से रसोई में लगी आग
खाना पका रही मां के साथ दो बेटे झुलसे
आनंद नगर में हादसा; फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, तीनों घायल जीएमसी में उपचाराधीन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के आनंद नगर इलाके में रविवार दोपहर घर की रसोई में गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। हादसे में मां और दो बेटे झुलस गए। तीनों को जीएमसी में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर आग बुझाई। निर्माणाधीन घर में एक कमरे को ही रसोई के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
आनंद नगर के रहने वाले गुलशन होंडा ने बताया कि उसकी पत्नी शकुंतला रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर में गैस लीक होने से अचानक आग लग गई। आग बुझाने के लिए दोनाें बेटे योगेश और राकेश कुमार प्रयास करने लगे तो वे भी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगाें की मदद से तीनों को रसोई से बाहर निकाला और जीएमसी पहुंचाया गया। इस हादसे में घर का काफी सामान जल गया है।