फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   incident in domana

नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध हालात में डूबने से मौत, मौसेरा भाई हिरासत में

विज्ञापन
incident in domana
दोमाना। रणवीर नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध हालात में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान करण थापा (21) निवासी दुर्गोचक के रूप में हुई है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है। करण अपने मौसेरे भाई शशि (24) के साथ नहाने गया था। घटना की सूचना देरी से देने पर पुलिस ने शशि को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवक की तलाश के लिए रविवार सुबह तक नहर बंद नहीं करने से भड़के परिजनों ने तरसेम लाल शिंबा की अगुवाई में दोमाना पुलिस और सिंचाई विभाग के खिलाफ अखनूर रोड जाम कर प्रदर्शन किया। आरोप है कि परिजनों ने पुलिस में रात को ही रिपोर्ट दर्ज करा दी थी और नहर बंद करने के लिए कहा था, लेकिन पुलिस ने सिंचाई विभाग को आगे सूचना नहीं दी। रविवार सुबह लोगों का गुस्सा भड़क गया। ं10.30 बजे शुरू हुआ धरना प्रदर्शन 12.30 बजे तक चला। इस दौरान दो घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। दोपहर करीब 3 बजे स्थानीय युवकों और एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। शाम 5.30 बजे के करीब करीब 3 किमी दूर पटोली से शव बरामद किया गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार करण शनिवार रात को अपने मौसेरे भाई के साथ रणबीर नहर में नहाने गया था। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से उसकी मौत हो गई। साथ गए मौसेरा भाई करण का पर्स, मोबाइल और कपड़े लेकर घर चला गया और काफी देर बाद घटना के बारे में परिजनों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करण के भाई अर्जुन थापा ने बताया कि शनिवार रात को ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। साथ ही भाई को ढूंढने के लिए नहर बंद करवाने के लिए कहा था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार सुबह जब करण के परिजन दोमाना थाना पहुंचे तब पुलिस ने कहा कि हमने सिंचाई विभाग को बता दिया है। जल्द ही नहर बंद कर दी जाएगी। काफी इंतजार के बाद भी जब नहर बंद नहीं हुई तो परिजनों ने अखनूर रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान ही परिजनों ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन रजिंदर शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे दोमाना थाने से फोन आया कि शनिवार रात को एक युवक नहर में बह गया है, जिसे ढूंढने के लिए नहर बंद करवाई जाए। तब उन्होंने डीसी जम्मू से बात कर 11.30 बजे के करीब अधिकारियों को नहर बंद करने के निर्देश दिए। राजिंदर शर्मा ने कहा कि अगर पुलिस उनको शनिवार रात को ही सूचित कर देती तो वह रात को ही नहर को बंद करवा देते। रविवार सुबह तक युवक को ढूंढ निकालते। दोपहर करीब 3 बजे नहर का पानी कम हुआ तो स्थानीय युवकों और एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। शाम 5.30 बजे के करीब पटोली से शव को बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed