{"_id":"684360b3db44c5d708055224","slug":"inauguration-of-train-jammu-news-c-10-1-lko1027-631097-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दलितों और गरीबों के हित की चिंता की, सियासी लाभ लेने वालों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दलितों और गरीबों के हित की चिंता की, सियासी लाभ लेने वालों को लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम ने कहा- इन परिवारों को लिए मोदी ने 11 साल खपा दिए
जम्मू। प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र की योजनाओं से मिले लाभ का जिक्र किया। उन्होंने दलितों और गरीबों के हितों की चिंता जताते हुए कहा कि इन परिवारों के लिए मोदी ने 11 साल खपा दिए। उन्होंने दलित राजनीति करने के नाम पर बिना नाम लिए राजनीतिक पार्टियों काे आड़े हाथ लिया।
पीएम ने कहा, जो लोग खुद को समाज व्यवस्था का एक्सपर्ट मानते हैं, अगड़े-पिछड़े की राजनीति में डूबे रहते हैं, जो लोग दलितों के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकते रहे हैं, वे जरा ध्यान दें। जिन-जिन योजनाओं का मैंने जिक्र किया है, जरा उसे देखें। वे कौन लोग हैं, जिन्हें ये सुविधाएं मिली हैं। वे कौन लोग हैं, जो आजादी के बाद भी दशकों तक इन प्राथमिक सुविधाओं से वंचित रहे थे।
मोदी ने कहा, वे हमारे दलित भाई बहन हैं, मेरे पिछड़े भाई बहन हैं। जंगलों में बसने वाले, झुग्गी-झोपड़ी में जिंदगी काटने वाले, पहाड़ों पर बसने वाले। पीएम ने कहा, वन रैंक वन पेंशन हो या 12 लाख तक की सैलरी को टैक्स फ्री करना हो, हमने दिया। घर खरीदने के लिए सहायता देने की चिंता की। सस्ती हवाई यात्रा की सुविधा दी। गरीबों की मदद करना, ईमानदारी से जीने वाले मध्यम वर्ग की ताकत बढ़ाने के लिए आजादी के बाद पहली बार इतना काम हुआ है।