फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Musical water fountain sound and light show will start in Bagh-e-Bahu

मंदिरों के शहर की खूबसूरती: बाग-ए-बाहू में बने म्यूजिकल वाटर फाउंटेन साउंड एंड लाइट शो होगा शुरू, जम्मू में पर्यटन को लगेंगे पंख

Fri, 11 Feb 2022 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 11 Feb 2022 02:03 AM IST
सार

उत्तर भारत में अपनी तरह के पहले इस पहले शो में पर्यटकों को मधुर संगीत की धुनों पर पानी की तरंगों पर जम्मू के प्राचीन स्थलों, ऐतिहासिक मंदिरों, धरोहरों और शहर की खूबसूरती देखने का मौका मिलेगा। इसमें पानी की स्क्रीन पर लेजर की मदद से उक्त सारी चीजों को प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन
Musical water fountain sound and light show will start in Bagh-e-Bahu
Jammu Musical Water Fountain - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

जम्मू में रोपवे के बाद जम्मू बाग-ए-बाहू में शुक्रवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा प्रतिष्ठित म्यूजिकल वाटर फाउंटेन साउंड एंड लाइट शो को लोगों को समर्पित करेंगे। उत्तर भारत में अपनी तरह के पहले इस पहले शो में पर्यटकों को मधुर संगीत की धुनों पर पानी की तरंगों पर जम्मू के प्राचीन स्थलों, ऐतिहासिक मंदिरों, धरोहरों और शहर की खूबसूरती देखने का मौका मिलेगा। इसमें पानी की स्क्रीन पर लेजर की मदद से उक्त सारी चीजों को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे जम्मू में पर्यटन को नए पंख लगेंगे।

विज्ञापन

परियोजना पर करीब दस करोड़ रुपये की लागत आई

उपराज्यपाल शाम 6 बजे म्यूजिकल वाटर फाउंटेन साउंड एंड लाइट शो का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना पर करीब दस करोड़ रुपये की लागत आई है। इसे 2019 में शुरू किया गया था, लेकिन कोविड के कारण इसके शुरू होने पर देरी हुई। शो स्थल पर वीआईपी के लिए 100 कुर्सियां और 300 आम लोगों के लिए बैठने की क्षमता है।

विज्ञापन

लोगों की मांग पर आगामी तीन शो करवाने का भी प्रस्ताव

प्रतिदिन 25 से 30 मिनट के दो शो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों की मांग पर आगामी तीन शो करवाने का भी प्रस्ताव है। उद्घाटन ऑफर में सामान्य लोगों के लिए 150 रुपये और विद्यार्थियों के लिए 100 रुपये किराया निर्धारित किया गया है और इसे 31 मार्च तक लिया जाएगा। इसके बाद किराये की नई दरें निर्धारित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शो को चलाने के लिए आउटसोर्स एजेंसी

शो को चलाने के लिए आउटसोर्स एजेंसी की सेवाएं ली जाएंगी। सूर्यास्त के बाद अंधेरे में शो का आयोजन होगा। बाग-ए-बाहु में किले के पास और फिश इक्वेरियम के निकट म्यूजिकल फाउंटेन स्थापित है। इसके साथ ही शहर की प्रमुख बावे वाली माता का मंदिर है और थोड़ी दूरी पर सेक्शन-1 में बाहु-महामाया और महामाया-पीरखो रोपवे स्थापित है।

म्यूजिकल फाउंटेन मील का पत्थर

जम्मू में पर्यटन को गति देने की दिशा में म्यूजिकल फाउंटेन मील का पत्थर साबित होगा। म्यूजिकल फाउंटेन में फव्वारे का पानी संगीत की धुनों पर रंग बदलता है। इसमें लेजर तकनीक से पानी पर स्क्रीन बनाकर विभिन्न आकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। यह नजारा बहुत उत्साहित और मनमोहक होता है। इस लाइट एंड साउंड शो से पर्यटकों को जम्मू शहर और डुग्गर संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा।

यह है खास

  • - 100 वीआईपी और 300 आम लोगों की एक समय में बैठने की क्षमता
  • - 10 करोड़ रुपये लागत आई है महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा करने में
  • - 25 से 30 मिनट के दो शो का आयोजन होगा प्रतिदिन
  • - 150 रुपये सामान्य लोगों और 100 रुपये विद्यार्थियों के लिए किराया निर्धारित
  • - 31 मार्च के बाद नए किराये की नई दरें तय की जाएंगी

 

सुचेतगढ़ में जल्द बहाल होगी रिट्रीट सेरेमनी: निदेशक

पर्यटन निदेशक जम्मू विवेकानंद राय के अनुसार म्यूजिकल फाउंटेन शो शुरू होने से जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे घरेलू और बाहरी पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। लोगों की मांग को देखते हुए शो का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुचेतगढ़ में स्थित आक्ट्राय पोस्ट पर जल्द रिट्रीट सेरेमनी को बहाल कर दिया जाएगा। इसके लिए बीएसएफ की ओर से तैयारी की जा रही है। 

12 को होगा तवी रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य का आगाज

प्रदेश सहित जम्मू की बहु प्रतीक्षित परियोजना तवी रिवर फ्रंट के निर्माण विधिवत रूप से 12 फरवरी से शुरू हो जाएगा। इसका शुभारंभ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। पहले चरण में परियोजना के तहत 3.5 किमी (दोनों तरफ) तवी रिवर फ्रंट को दो चरणों में पूरा करने का प्रस्ताव है। पहले चरण में चौथे पुल से तवी पुल विक्रम चौक तक, जबकि दूसरा चरण में तवी ब्रिज विक्रम चौक से गुर्जर नगर पुल तक काम होगा।



कार्य के लिए श्रमिकों का जमावड़ा लगना और मशीनरी सहित निर्माण सामग्री पहुंचना शुरू हो चुका है। दोनों किनारों पर भूमि समतल करने का कार्य जारी है। स्मार्ट सिटी जम्मू की सीईओ अवनी लवासा ने बताया कि काम शुरू हो चुका है। अब उपराज्यपाल इसका 12 फरवरी को विधिवत शुभारंभ करेंगे। तय समय के अंदर काम पूरा करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed