{"_id":"5a68bdf54f1c1b8e268b6312","slug":"in-republic-day-female-fidayeen-can-attack-at-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"26 जनवरी को घाटी में महिला फिदायीन कर सकती है धमाका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जनवरी को घाटी में महिला फिदायीन कर सकती है धमाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कश्मीर घाटी में गणतंत्र दिवस के मौके पर आत्मघाती हमलावर लड़कियां किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दे सकती हैं। इसी मकसद से पुणे से एक लड़की कश्मीर पहुंच चुकी है। खुफिया एजेंसियों को इस बारे में महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा गया है। तलाशी अभियान तेज हो गए हैं।
खुफिया एजेंसी को जानकारी मिली है कि पुणे महाराष्ट्र के यरवडा की रहने वाली सादिया अनवर शेख (18) घाटी में मौजूद है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी भी समारोह स्थल के भीतर या उसके बाहर जोरदार धमाका कर सकती है।
महिला आत्मघाती हमलावर के घाटी में होने के इनपुट के बाद से जम्मू कश्मीर पुलिस ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों समेत अन्य सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। गणतंत्र दिवस से पहले पूरी घाटी में नाके और सख्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि संदिग्ध व्यक्तियों पर खास तौर से महिलाओं पर विशेष नजर रखी जाए ताकि देश विरोधी तत्वों के नापाक इरादों को कामयाब होने से रोका जा सके।

Trending Videos
fidayeen
इस बीच बुधवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में भी फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इसकी सलामी डिवीजनल कमिश्नर बसीर खान ने ली। इस अवसर पर एडीजीपी मुनीर अहमद खान ने कहा कि सुरक्षा के बेहतर प्रबंध किए गए हैं।
न्होंने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां समन्वय में गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्वक ढंग से निपटाने के लिए काम कर रही हैं। श्रीनगर में आतंकियों की मौजूदगी को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी बात को नकारा नहीं जा सकता है।
चाहे हों या न हों हम हर पहलू को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अंजाम देते हैं। इस बीच आतंकियों द्वारा अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल की बात को भी एडीजीपी ने सिरे से नकार दिया है।