फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   In Kishtwar NIA opened room in cease house in connection with murder of Parihar brothers

जम्मू-कश्मीर: एनआईए ने परिहार बंधुओं की हत्या के मामले में सीज घर का एक कमरा खोला

Fri, 09 Apr 2021 03:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 09 Apr 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
In Kishtwar NIA opened room in cease house in connection with murder of Parihar brothers
एनआईए - फोटो : PTI

किश्तवाड़ में दो दिन पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बीजेपी के राज्य सचिव अनिल परिहार, उनके भाई अजीत परिहार, आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा और पीएसओ राजेंद्र कुमार की हत्या के मामले में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के समर्थक निशाद के घर को सीज किया था। गुरुवार को उसके परिवार के लिए एक कमरा खोल दिया गया।

विज्ञापन


हत्या की वारदातों के लिए घर का इस्तेमाल करने के आरोप में किश्तवाड़ पुलिस की सहायता से एनआईए ने गांव हुल्लर पहुंचकर घर को सील किया था। अधिकारियों के अनुसार आतंकियों ने घर की छत पर पानी की टंकी के नीचे ठिकाना बनाया था। पिछले साल किश्तवाड़ पुलिस और एनआईए ने संयुक्त अभियान में पर्दाफाश किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मारा गया बुरहान वानी का चचेरा भाई इम्तियाज: जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी बोले- वेल डन बॉयज
विज्ञापन
विज्ञापन


1 नवंबर, 2019 को परिहार बंधुओं की हत्या और नौ अप्रैल 2020 को आरएसएस नेता चंद्रकात और पीएसो की हत्या की गई थी। इसके आरोप में पुलिस ने गत साल 23 सितंबर को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों निसार अहमद शेख, निषाद अहमद और आजाद हुसैन को गिरफ्तार किया था। 

ये भी पढ़ें- एक बार फिर आतंकियों ने लिया मस्जिद का सहारा, जानिए कब-कब धर्मस्थलों में घुसे दहशतगर्द

अधिकारियों के अनुसार रुस्तम अली पेशे से एक मेसन है और निषाद अहमद के घर के अंदर परिहार बंधुओं और आरएसएस नेता के हत्यारों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले उग्रवादियों के लिए ठिकाने बनाने का उपयोग किया है। एनआईए ने एक हिस्से के रूप में जब्त कर लिया था। 

मामले की जांच की जा रही है जहां हिजबुल कमांडर द्वारा भाजपा नेता और आरएसएस के पदाधिकारियों को सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील किश्तवाड़ जिले में सांप्रदायिक अशांति पैदा करने के उद्देश्य से खत्म करने की साजिश रची गई थी। रुस्तम को भी किश्तवाड़ पुलिस ने पिछले साल जनवरी में ओजीडब्ल्यू नेटवर्क का एक हिस्सा होने के कारण गिरफ्तार किया था, जो उग्रवादियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान करता था। 

बाद में कोविड-19 महामारी के कारण जेल से अदालत से जमानत पर रिहा हुआ था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जेल में बंद हिज्ब आतंकी निषाद अहमद की संपत्ति की जब्ती की पुष्टि की, यह विशुद्ध रूप से एनआईए का ऑपरेशन है और किश्तवाड़ पुलिस ने केवल दौरा करने वाली टीम को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जब्ती अभियान में उनकी मदद की। जानकारी मिली है कि निशाद के परिवार के लिए एक कमरा खुला रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed