फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   in Kishtwar Authorities order 11 hour relaxation in curfew

किश्तवाड़ः कर्फ्यू में 11 घंटे की ढील से मिली बड़ी राहत, छह बजे सेना ने किया फ्लैग मार्च

Wed, 07 Nov 2018 01:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किश्तवाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किश्तवाड़ Updated Wed, 07 Nov 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
in Kishtwar Authorities order 11 hour relaxation in curfew
indian army - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेश सचिव अनिल परिहार व उनके भाई की हत्या के बाद किश्तवाड़ में बने तनाव के बाद लगाए कर्फ्यू में मंगलवार को 11 घंटे की ढील दी गई। पहले नौ घंटे की ढील का एलान किया गया था, लेकिन बाद में माहौल शांत रहने पर ढील को दो घंटे लिए बढ़ा दिया गया। इससे लोगों ने बड़ी राहत महसूस की। 

विज्ञापन


किश्तवाड़ में पांच दिन के बाद लोगों को सुबह के समय कर्फ्यू में ढील दी गई। सुबह सात से शाम चार बजे तक ढील मिलने पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार में आए। इस बीच यात्री वाहनों की आवाजाही भी जारी रही। किश्तवाड़ से काफी संख्या में यात्री वाहन उधमपुर, जम्मू के लिए रवाना हुए। दोपहर के समय किश्तवाड़ बाजार में ज्यादातर दुकानें खुल चुकी थीं। शाम चार बजे तक माहौल शांतिपूर्ण बना रहा और कर्फ्यू में ढील का समय शाम चार से छह बजे तक बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन


स दौरान किश्तवाड़ का पूरा शहर सेना व पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रहा। चप्पे-चप्पे पर सेना के जवान तैनात थे। शाम छह बजे सेना ने फ्लैग मार्च किया और फिर से कर्फ्यू लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आतंकियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी

भाजपा के प्रदेश सचिव व उनके भाई की हत्या करने वाले आतंकियों को पकड़ने को लेकर गठित सिट की छापेमारी मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान कई इलाकों में छापेमारी की गई। हालांकि पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है। 

गौरतलब है कि सोमवार तक की जांच में सिट की तरफ से एक दर्जन से अधिक युवाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। कुछ युवाओं को छोड़ दिया गया है, तो कुछ को पूछताछ के लिए अपने पास रखा है। छापेमारी भी जारी है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को सिट ने किश्तवाड़ शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह से शाम तक छोपमारी की है। इसमें किसी तरह की कामयाबी मिली है या नहीं, इस बारे में सिट के अधिकारियों की तरफ से किसी को कुछ नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed