{"_id":"600dd04e8ebc3e2e772bc823","slug":"in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu2276780166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईबी पर सुरंग मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईबी पर सुरंग मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दस दिन के भीतर तीसरी बार सुरंग मिलने से पूरे प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इनपुट है कि आतंकी संगठन संसद पर हमला करने के आरोपी अफजल गुरू की बरसी पर हमले की फिराक में हैं। इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर भी खलल डाल सकते हैं। बार्डर पर इस समय काफी घना कोहरा पड़ रहा है। बीच बीच में मौसम भी खराब हो रहा है। साथ ही बीएसएफ के सतर्क जवानों की मुस्तैदी की वजह से आतंकी घुसपैठ नहीं कर पा रहे। इसलिए अब पूरी तरह से सुरंग से ही घुसपैठ का ही प्रयास हो रहा है। बीएसएफ अगले एक महीने तक लगातार बार्डर पर एंटी टनल स्कवायड की मदद से नजर रखेगा। साथ ही यहां गश्त करने वालों की जवानों की संख्या अगर 10 है तो उसमें 5 जवानों को और बढ़ाया गया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि अफजल गुरू की बरसी और गणतंत्र दिवस पर हमला करने के लिए आतंकी बार बार घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैं। सीमा पर गश्त करने वाले जवानों की संख्या बढ़ाई गई है।
छावनी में तब्दील एम ए स्टेडियम
जम्मू। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर एमए स्टेडियम छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शहर के रघुनाथ मंदिर, महामाया मंदिर, रणवीरेश्वर मंदिर, बाबे मंदिर और कटड़ा में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। प्रमुख चौक चौराहों पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। रात के समय जगह जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है।