फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   In Jammu and Kashmir, the number of corona infected decreased, the number of deaths increased

जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों का आंकड़ा घटा, मौतों की संख्या बढ़ी

Tue, 18 May 2021 03:53 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 18 May 2021 03:53 PM IST
सार

एक दिन में रिकार्ड 73 कोरोना संक्रमितों की मौत। एक दिन में 3344 नए मामले आए, 4042 मरीज हुए स्वस्थ।

विज्ञापन
In Jammu and Kashmir, the number of corona infected decreased, the number of deaths increased
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों के नए मामले पिछले 24 घंटे में कम हुए हैं परंतु मौतों का आंकड़ा पहली बार 73 पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण की पिछले साल हुई शुरुआत से लेकर अब तक का यह एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस बीच 4042 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


जीएमसी जम्मू में 15 मरीजों सहित पूरे संभाग में 54 तथा कश्मीर में 19 मरीजों की मौत हुई है। सोमवार को प्रदेश में 3344 नए मामलों की पुष्टि हुई, वहीं 4042 मरीज स्वस्थ हुए। अब एक्टिव मामले 50852 हो गए हैं। नए मामलों में जम्मू संभाग में 1418 व कश्मीर में 1926 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: अस्पतालों में दस फीसदी ही हो पा रही रूटीन सर्जरी
विज्ञापन
विज्ञापन


नए संक्रमित मामलों में जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 613, उधमपुर में 228, राजोरी में 106, डोडा में 90, कठुआ में 115, सांबा में 89, किश्तवाड़ में 27,  पुंछ में 56, रामबन में 43, रियासी में 51 मामले आए हैं। जबकि श्रीनगर जिले में 495 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 247952 पर पहुंच गया है। मौतों का आंकड़ा 3222 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed