फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   In Ganderbal 40 sheep and goats died due to lightning

Jammu News: गांदरबल में आसमानी कहर, बिजली गिरने से 40 भेड़-बकरियां मरीं

विज्ञापन
In Ganderbal 40 sheep and goats died due to lightning
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोमवार देर रात बिजली गिरने से एक खानाबदोश चरवाहे की 40 भेड़-बकरियां मर गईं। घटना जिले के कंगन इलाके के हरिगनीवान के वन क्षेत्र की है।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि सुंदरबनी राजोरी के अब्दुल वहीद खटाना मौसमी प्रवास के तहत हरिगनीवान के चेची पटी में रह रहे हैं। यह चरवाहे (बकरवाल) गर्मियों में कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में घास के मैदानों की ओर रुख करते हैं, ताकि मवेशियों को पर्याप्त चारा (घास) मिल सके। इसी के चलते वह भी इस क्षेत्र में कुछ दिनों से रह रहे थे, मगर रात में आंधी आ गई और फिर वज्रपात होने से ये मवेशी उसकी चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि मारे गए भेड़-बकरियों में 23 भेड़ और 17 बकरियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed