फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   important news story about amarnath yatra 2015

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर

Wed, 25 Feb 2015 12:49 PM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
important news story about amarnath yatra 2015

दो जुलाई से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा हर साल से कुछ अलग तरह से शुरु होगी। अगर आप अमरनाथ यात्रा के लिए मन बना रहे हैं तो ये खबर जरुर पढें।

विज्ञापन


दो जुलाई से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा के लिए हर दिन अलग-अलग रंग की यात्रा परची (परमिट) जारी की जाएगी। दिन के हिसाब से परची का रंग तय कर दिया गया है। बालटाल और पहलगाम (चंदनबाड़ी) दोनों ही ट्रैक पर यात्रा परमिट के रंग हर दिन बदलेंगे।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड द्वारा सुरक्षा कारणों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहले की ही व्यवस्था को बहाल रखा गया है। दोनों आधार शिविर पर निर्धारित रंग के पास दिखाने पर ही यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के लिए पहली मार्च से देशभर के पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक तथा यस बैंक की 430 शाखाओं से पंजीकरण शुरू होगा। यात्रा परमिट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर जारी होंगे। एक यात्रा परमिट केवल एक ही यात्री के लिए मान्य होगा।

प्रत्येक बैंक शाखाओं को निर्धारित रूट पर निर्धारित संख्या में ही यात्रियों का पंजीकरण करना होगा। श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण दोनों आधार शिविर पर यात्रा परमिट को लेकर परेशानी उठ खड़ी होती रही है।

इसे देखते हुए बोर्ड प्रशासन ने तय किया कि हर दिन अलग रंग का यात्रा परमिट होना चाहिए। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर छोड़ने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

रोजाना 16 हजार श्रद्धालु जाएंगे

important news story about amarnath yatra 2015

अमरनाथ यात्रा के दौरान रोजाना अधिकतम 16 हजार श्रद्धालु जाएंगे। बालटाल तथा पहलगाम रूट से 7500-7500 यात्रियों को जाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही हेलीकाप्टर से लगभग 1000 यात्री रोजाना दर्शन को जाएंगे।

यह होगा यात्रा परमिट का रंग
पहलगाम रूट : सोमवार-जामुनी (लेवेंडर) , मंगलवार-गुलाबी, बुधवार-गहरा पीला, गुरुवार-हल्का लाल रंग, शुक्रवार-नींबू कलर, शनिवार-नीला, रविवार-खरबूजा रंग।
बालटाल रूट : सोमवार-नींबू रंग, मंगलवार-नीला, बुधवार-खरबूजा रंग, गुरुवार-जामुनी (लेवेंडर), शुक्रवार-गुलाबी, शनिवार-गहरा पीला, रविवार-हल्का लाल रंग।

यात्रियों की सुविधा के लिए हर दिन अलग-अलग रंग के परमिट जारी किए जाएंगे। इससे गेट पर चेकिंग में सहूलियत रहेगी। साथ ही यह आसानी से पता चल जाएगा कि यह किस रूट का और किस दिन का परमिट है। कोशिश है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। - राकेश कुमार गुप्ता, सीईओ-श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed