{"_id":"59da54f04f1c1b72548b647d","slug":"important-news-for-mata-vaishno-devi-piligrims-for-jammu-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णों देवी के दर्शन को जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर वरना बाद में हो सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णों देवी के दर्शन को जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर वरना बाद में हो सकती है परेशानी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
ट्रेनों की लेटलतीफी से माता वैष्णो देवी की यात्रा करने आने वाले यात्री परेशान हैं। ट्रेनें कई-कई घंटे लेट होने से यात्रियों का पूरा शेड्यूल बिगड़ रहा है। यहां से जाने के लिए यात्रियों को स्टेशन पर घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। तो अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन को आ रहे होतो अपनी ट्रेन का समय देख कर ही निकलें।
विज्ञापन
रविवार को इंदौर से चलकर जम्मू आने वाली मालवा एक्सप्रेस 2.35 घंटे की देरी से जम्मू पहुंची। यहां से जाने वाली भी 1.50 घंटे की देरी से रवाना हुई। कलकत्ता से आने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस 2.20 घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
यहां से जाने वाली भी 3.05 घंटे की देरी से गई। इसे अलावा बेगमपुरा बनारस और हेमकुंड एक्सप्रेस 35 मिनट और पूजा एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से आई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन