फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   im not agreed about shifting aiims to srinagar: Jitendra

एम्स कश्मीर स्थानांतरित होने से सहमत नहीं: जितेंद्र

Sat, 25 Apr 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sat, 25 Apr 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
im not agreed about shifting aiims to srinagar: Jitendra

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कश्मीर में एम्स स्थानांतरित किए जाने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि वे इससे कतई सहमत नहीं हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए बजट में राज्य में एम्स का प्रावधान किया गया था। कश्मीर में पहले ही शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज है। ऐसे में एम्स की जरूरत जम्मू संभाग को ज्यादा है जो स्वास्थ्य सेवाओं में पिछड़ा हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने पूर्व सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं में असंतुलन के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। कठुआ पहुंचे पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. सिंह ने पत्रकारों से कहा कि अतिरिक्त एम्स यदि कश्मीर संभाग में खुलेे, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। पूर्व की सरकार ने कठुआ में मेडिकल कालेज प्रस्तावित किया था जो अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, तो कठुआ में ही एम्स क्यों न खुले।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि बायोटेक पार्क के लिए भी इसी तरह की बात हुई, जिसके बाद कश्मीर में भी बायोटेक पार्क सैंक्शन कर दिया गया था। हालांकि, भूमि विवाद के चलते अभी काम आगे नहीं बढ़ पाया है। वहीं, कठुआ में इस योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed