फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   illigal mining in punch

Jammu News: अवैध खनन में मशीन और तीन वाहन जब्त किए, रैंप किए ध्वस्त

विज्ञापन
illigal mining in punch
पुंछ। जिला विकास उपायुक्त पुंछ यासीन एम चौधरी के निर्देश पर वीरवार को खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नदी नालों में हो रहे अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन में लगे हुए वाहनों को जब्त कर लिया गया और वाहनों को नदी में उतारने के लिए बनाए गए रैंपों को ध्वस्त किया गया। जानकारी के अनुसार वीरवार को जिला खनन अधिकारी पुंछ जावेद इकबाल की अगुवाई में खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले भर में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान धुंधक में सुरन नदी से रेत बजरी का भंडार जब्त किया। कलाई में पुलस्तय नदी से एक मशीन, एक डंपर, गांव खडी में एक ट्रैक्टर और मंडी में एक अन्य वाहन जब्त किया। इसके अलावा टीम ने सुरनकोट में दो अवैध खनन रैंपों को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed