फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   iiim, technician vacancy

Jammu News: आईआईआईएम में टेक्निशियन के 38 पद भरने के लिए 22 तक आवेदन का मौका

विज्ञापन
iiim, technician vacancy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। भारतीय समवेत औषधि संस्थान (आईआईआईएम) में टेक्निशियन के 38 पद भरने के लिए 22 अक्टूबर तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। 22 सितंबर से इसके आवेदन शुरू कर दिए हैं। 10वीं पास के आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किए अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र रखे गए हैं।
जानकारी के अनुसार संस्थान की दोनों शाखाओं जम्मू और श्रीनगर में पदों को भरा जाना है। संस्थान ने अपना मूल ढांचा विकसित करने के लिए कई विभागों में पद भरने का अहम कदम उठाया है। खाली पदों को भरने के लिए ओएमआर आधारित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। तीन पेपर लिए जाएंगे। पहला पेपर मेंटल एबिलिटी का होगा। इसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। दूसरा पेपर 30 मिनट का होगा। सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी भाषा होगी। दोनों में 25-25 प्रश्न होंगे। तीसरा पेपर संबंधित विषय का होगा। इसमें 50 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। एक घंटे के भीतर सभी प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा के मेरिट के आधार पर भरे जाने वाले इन पदों के लिए नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों का 19900 से 63200 रुपये वेतन निर्धारित किया गया। साथ ही केंद्रीय नियमों के तहत भत्ता समेत अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर दोनों शाखाओं में भरे जाएंगे खाली पद
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक विभाग में 2, बागवानी में 4, इंफ्रामेशन टेक्नोलॉजी एंड सिस्टम मेंटिनेंस विभाग में, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन के 3, एसी एंड रेफ्रिजेरेशन के 2, वेल्डिंग के 2, डिजिटल फोटोग्राफी का 1, हाउसकीपिंग हेल्थ का 1, सेफ्टी इनवायरमेंट का 1, लैब असिस्टेंट के 5, पंप ऑपरेटर के 2, प्लंबर के 2, कंप्यूटर साइंस सिस्टम के 2, कंप्यूटर ऑपरेटर का एंड प्रोग्राम असिस्टेंट का 1, इलेक्ट्रीशियन का 1, मेडिकल लैब टेक्नीशियन का 1 और नर्सिंग असिस्टेंट का 1 पद भरा जाएगा। जम्मू और श्रीनगर दोनों शाखाओं के लिए पद आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed