फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IIIM Covid Lab shutdown crisis

आईआईआईएम कोविड लैब पर बंद होने का संकट

विज्ञापन
IIIM Covid Lab shutdown crisis
जम्मू। आईआईआईएम लैब में कोविड टेस्टिंग बंद होने के कगार पर है। लैब से तीन विशेषज्ञ टेक्नीशियन वापस बुलाए जाने से शनिवार को कोई नया कोविड सैंपल नहीं लिया गया। इससे भविष्य में कोविड टेस्ट में कमी आ सकती है। इसी लैब में रोजाना सैकड़ों कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। हाल ही में एक आईएसएस अधिकारी के पॉजिटिव होने पर कई प्रशासनिक अधिकारियों के सैंपल भी इसी लैब में टेस्ट किए गए थे।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार विभागीय खींचतान के चलते आईआईआईएम लैब से तीन विशेषज्ञ टेक्नीशियन वापस बुला लिए गए हैं। इसमें दो टेक्नीशियन जेएंडके एड्स कंट्रोल सोसायटी, एक ट्यूबर क्लोसिस से था। लैब में एक टेक्नीशियन वॉलंटियर तौर पर काम कर रहा है। इसके अलावा अन्य तीन टेक्नीशियन हेल्पर के तौर पर काम कर रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञ टेक्नीशियन न होने के कारण लैब को चलाना मुश्किल है। शनिवार को कोई नया कोविड सैंपल नहीं लिया गया और पुराने कोविड सैंपल ही लगाए गए। आईआईआईएम लैब में 12 मई को स्वतंत्र तौर पर आईसीएमआर के अधीन शुरू किया गया था, जिसकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है। इससे पहले अप्रैल से इसे जीएमसी की माइक्रोबायोलाजी लैब के अधीन चलाया जा रहा था। स्वतंत्र तौर पर शुरू हुई इस लैब में अब तक 11224 कोविड सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिसमें 24 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed