{"_id":"63dab5b90ff52c385f67ace4","slug":"ignou-admission-and-reregistration-last-date-extended-till-10-febraury-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा: IGNOU में प्रवेश व फिर से पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 तक बढ़ी, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा: IGNOU में प्रवेश व फिर से पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 तक बढ़ी, ऐसे करें आवेदन
Thu, 02 Feb 2023 12:25 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 02 Feb 2023 12:25 AM IST
सार
इग्नू ने जनवरी 2023 सत्र के लिए नए प्रवेश के साथ-साथ पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 फरवरी तक बढ़ा दी है। प्रवेश पत्र ऑनलाइन भरने से पहले उम्मीदवार को समर्थ पोर्टल पर एक यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा।
विज्ञापन
IGNOU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2023 सत्र के लिए नए प्रवेश के साथ-साथ पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 फरवरी तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 31 जनवरी 2022 थी। प्रवेश पत्र ऑनलाइन भरने से पहले उम्मीदवार को समर्थ पोर्टल पर एक यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा।
विज्ञापन
इसके लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्कैन किए गए दस्तावेज, फोटोग्राफ होने आवश्यक हैं। बैंक डेबिट/क्रेडिट और नेट बैंकिंग से शुल्के का भुगतान कर सकते हैं। इग्नू की वेबसाइट पर पोर्टल का सीधा लिंक उपलब्ध है।
विज्ञापन
अगले वर्ष या सेमेस्टर में नामांकन के लिए उम्मीदवारों को इग्नू पुन: पंजीकरण जनवरी 2023 फॉर्म भरना और जमा करना अनिवार्य है। जिन छात्रों ने सत्र के अंत में परीक्षा नहीं दी या अपना असाइनमेंट जमा नहीं किया, वे जनवरी 2023 सत्र के लिए फिर से पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते न्यूनतम अवधि पूरी हो गई हो और कार्यक्रम की वैधता समाप्त नहीं हुई हो।
विज्ञापन
वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इग्नू के पुन: पंजीकरण (री-रजिस्ट्रेशन) जनवरी 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई छात्र अपना यूजर आईडी/पासवर्ड भूल गया है या पंजीकृत मोबाइल नंबर बदल गया है तो क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करें या पासवर्ड रीसेट करने के अनुरोध के साथ rcjammu@ignou.ac.in पर मेल करें।
प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संदीप गुप्ता ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार जो इग्नू विस्तारित परिवार का सदस्य बनना चाहते हैं वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं और अंतिम तिथि से पहले अपने पसंद के किसी भी कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।