फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IG: Terrorists and their handlers are shocked, trying to spread panic

जम्मू-कश्मीर : आईजी विजय कुमार ने कहा- बौखला गए हैं आतंकी और उनके पाकिस्तानी हैंडलर

Sat, 18 Sep 2021 12:04 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 18 Sep 2021 12:04 AM IST
सार

ऐसी घटनाओं को ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) और हाइब्रिड आतंकियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है ताकि अगर उनमें से कोई मारा या पकड़ा भी जाता है तो आतंकी संगठनों को धक्का न लगे।

विज्ञापन
IG: Terrorists and their handlers are shocked, trying to spread panic
आईजी कश्मीर विजय कुमार

विस्तार

कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा है कि आतंकी व पाकिस्तान में बैठे उनके हैंडलर आतंकी संगठनों के शीर्ष कमांडरों के मारे जाने से बौखला गए हैं। अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी की मौत से भी इन संगठनों को झटका लगा है। इसी कारण उन्होंने दहशत फैलाने के उद्देश्य से पुलिसकर्मी और श्रमिक की हत्या को अंजाम दिया।

विज्ञापन


बौखलाहट के चलते आतंकी संगठनों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। वे हिट एंड रन के साथ-साथ ग्रेनेड हमलों को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं ताकि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाया डा सके। इतना ही नहीं ऐसी घटनाओं को ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) और हाइब्रिड आतंकियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है ताकि अगर उनमें से कोई मारा या पकड़ा भी जाता है तो आतंकी संगठनों को ज़्यादा बड़ा धक्का न लगे।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के नेहामा इलाके में आतंकियों ने बिहार के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृत की पहचान शंकर चौधरी के रूप में हुई है जो वहां पर मजदूरी करता था। अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने एक स्थानीय मजदूर को शुक्रवार शाम को गोली मार दी। जिसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती बोली: पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे तो कैसे चलेगा, अनुच्छेद 370 व 35-ए हटाना गैर कानूनी

गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम ही कश्मीर संभाग के कुलगाम में आतंकियों ने पुलिस के जवान की गोली मार कर हत्या कर दी। शहीद जवान की पहचान बंटू शर्मा के रूप में हुई है। बेटे की शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले रविवार को आतंकियों ने श्रीनगर में घात लगाकर सब इंस्पेक्टर अर्शीद अहमद की हत्या की थी।

आतंकियों का निशाना बने ये पुलिस कर्मी

12 सितंबर - श्रीनगर के खानयार इलाके में जम्मू -कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर अर्शिद अहमद।  
27 जून -  त्राल में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ फैयाज अहमद।
22 जून - श्रीनगर के कनिपोरा नौगाम में सीआईडी विंग के एक इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार।
12 जून - सोपोर में दो पुलिस कर्मी शहीद
7 जून - श्रीनगर के पुराने शहर के ईदगाह के सैदपोरा इलाके में पुलिस जवान शहीद। 
13 फरवरी - श्रीनगर के बरजुल्ला इलाके में दो पुलिसकर्मी शहीद  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed