फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IG BSF Ashok Yadav said that Operation Sindoor is not over yet

J&K: आईजी BSF ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं, नियंत्रण रेखा के पार लगातार देखी गई आतंकवादियों की मौजूदगी

Mon, 01 Dec 2025 12:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 01 Dec 2025 12:09 AM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ। यह जानकारी सीमा सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) अशोक यादव ने रविवार दी। वे श्रीनगर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन
IG BSF Ashok Yadav said that Operation Sindoor is not over yet
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई ठिकानों को नष्ट करने के बाद भी लाइन ऑफ कंट्रोल के पार आतंकवादी लॉन्चिंग पैड सक्रिय हैं। नियंत्रण रेखा के पार लगातार आतंकवादियों की मौजूदगी देखी गई है। सर्दियों में घुसपैठ की आशंका व कम दृश्यता को देखते हुए आधुनिक सैन्य उपकरण तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ। यह जानकारी सीमा सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) अशोक यादव ने रविवार दी। वे श्रीनगर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने आगे बताया, सेना और बीएसएफ ने बहुत सारे लॉन्चिंग पैड्स को ध्वस्त किया था और पाकिस्तान की कई लोकेशन को भी। जो लॉन्चिंग पैड ध्वस्त हो गए थे और जिन पर अधिक खतरा था उन्हें थोड़ा इधर-उधर किया गया है। अभी भी काफी लॉन्चिंग पैड्स नियंत्रण रेखा के पार सक्रिय हैं और उसमें लगातार आतंकवादियों की मौजूदगी देखी गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सर्दियां शुरू होने से पहले उनकी पूरी कोशिश होती है कि ज्यादा से ज्यादा घुसपैठ कर सकें। आजकल दृश्यता भी कम है लेकिन आधुनिक सर्विलांस उपकरण एलसी पर तैनात किए गए हैं और जो भी ऐसी पॉइंट रहते हैं जहां से घुसपैठ की संभावना अधिक है वहां सतर्कता बढ़ाई जाती है। पूरी कोशिश है कि आतंकवादियों की हर कोशिश को नाकाम बनाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेगा करारा जवाब
यादव ने कहा- पाकिस्तान की ओर से जब भी कोई कार्रवाई होगी तो करारा जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान की हमेशा कोशिश होती है कि वो सीमा पार से लगातार आतंकवादियों की घुसपैठ के साथ-साथ हथियारों और नशे की तस्करी करना रहे। लेकिन जिस चौकसी से साथ हम एलओसी पर सेना के साथ तैनात हैं, उनके जो भी कोई प्रयास होंगे हम उन्हें नाकाम करने में सक्षम हैं।

  
नई तकनीक सीख रही फौज
एक सवाल के जवाब में आईजी बीएसएफ ने कहा कि जब भी कोई चुनौती आती है वो हमारे लिए सीखने का अनुभव बनते हैं और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला है। इसी को ध्यान में रखते हुए नई तकनीक और प्रशिक्षण शामिल किया जिससे आने वाले समय में अगर ऐसी कोई स्थिति आती है तो उससे निपटने में और ज्यादा सक्षम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed