फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   If Vande Bharat is not stopped then the villagers of Kaudi will protest

Jammu News: वंदे भारत नहीं रुकी तो प्रदर्शन करेंगे कौड़ी के ग्रामीण

Thu, 19 Jun 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 19 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
If Vande Bharat is not stopped then the villagers of Kaudi will protest
रियासी के कौड़ी में बैठक करते ग्रामीण। स्रोत : संवाद - फोटो : reasi
कौड़ी के निवासियों ने रेलवे स्टेशन और वंदे भारत के स्टेशन की मांग को लेकर बैठक की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। कौड़ी के निवासियों ने रेलवे स्टेशन और वंदे भारत के स्टेशन की मांग को लेकर बैठक की। बैठक में कौड़ी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने हिस्सा लिया। कौड़ी में रेलवे स्टेशन रखने और वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉप रखने की मांग की।

इस दौरान कहा कि वह लंबे समय से चली आ रही मांग को दोहरा रहे हैं। इसको रेलवे अथॉरिटी व प्रशासन की तरफ से पूरा किया जाना चाहिए। हाल ही में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा था। बैठक में आए स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन के लिए अपने सुझाव दिए। इसके साथ ही सांसद व विधायक को पत्र लिखकर उन्हें कौड़ी में रेलवे स्टेशन बनाने को ज्ञापन देने का सुझाव दिया। बैठक में लोगों को एकजुट होकर रहने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में धरना प्रदर्शन करने की जरूरत पड़ी तो सभी लोग उसमें शामिल होंगे। गांव के पुरुषों के अलावा महिलाओं व बच्चों को भी प्रदर्शन में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed