फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   If tourists are stopped from coming in Chankaah, they will come down on the streets

चंकाह में सैलानियों को आने से रोका तो उतरेंगे सड़कों पर

विज्ञापन
If tourists are stopped from coming in Chankaah, they will come down on the streets
रियासी। रियासी के चंकाह इलाके में सैलानियों के आने से रोकने पर लोगों में आक्रोश है। सोमवार को बीडीसी चेयरमैन राजेंद्र सिंह, सरपंच केवल सिंह और सरपंच संजीत सिंह ने प्रेसवार्ता कर एनएचपीसी के खिलाफ रोष जताया है। इसके साथ ही उन्होंने सैलानियों को चंकाह आने से रोकने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनएचपीसी ने चिनाब के किनारे प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड लगा दिया है। कुछ दिन पहले ही वहां पर पर्यटकों का आना शुरू हुआ है, जिससे ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ ही क्षेत्र को पहचान मिल रही है। इस तरह का एकतरफा कदम गलत है। उन्होंने कहा कि अगर चंकाह क्षेत्र में पर्यटकों के आने पर रोक लगाई गई तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि रियासी का चंकाह इलाका भी प्राकृतिक सौंदर्य से सराबोर है। वहीं, यहां का तापमान गर्मी में बहुत ही ठंडा रहता है, जिस कारण गर्मी से निजात पाने और चिनाब किनारे ठंडी हवाओं से तरोताजा होने लोग पहुंचने लगे हें। इसके साथ ही कोड़ी-बक्कल के बीच बन रहा विश्व का सब से ऊंचा रेलवे पुल क्षेत्र की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। लेकिन एनएचपीसी सलाल प्रोजेक्ट क्षेत्र में आ रहे पर्यटकों की राह में रोड़ा अटका रही है। उन्हें रास्ते ही लौटाया जा रहा है, जोकि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने दिया उचित कदम उठाने का आश्वासन
सोमवार को श्रीमाता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा पहुंचे सांसद एवं पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंदर सिंह से ही पर्यटकों को चंकाह जाने से रोकने का मुद्दा उठाया गया। बताया कि सरकार भी पर्यटन को बढ़ावा देने के पक्ष में है। बावजुद इसके एनएचपीसी पर्यटन पर प्रतिबंध लगा रही है। डैमटॉप से गुजर कर ग्रामीण क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जा रहा है। इससे ग्रामीणों को नुकसान हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने इस पर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed