फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   If the drone is seen in military areas the army will pull it down

सेना का बड़ा फैसला : सैन्य क्षेत्रों में ड्रोन दिखा तो मार गिराया जाएगा, निर्देश जारी

Thu, 09 Sep 2021 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Sep 2021 04:10 AM IST
सार

आरएस पुरा के कुल्लियां स्थित सेना की यूनिट ने दीवारों पर चसपां किए पोस्टर और सीमांत क्षेत्रों में ड्रोन के खतरे को लेकर बढ़ाई सतर्कता
 

विज्ञापन
If the drone is seen in military areas the army will pull it down
drone - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्रोन हमलों के मद्देनजर सेना ने बड़ा फैसला लिया है। अब सैन्य यूनिट के ऊपर कोई भी ड्रोन या क्वाडकॉप्टर दिखा तो सेना मार गिराएगी। इस संबंधी निर्देश जारी हो गए हैं। आरएस पुरा के कुल्लियां स्थित सेना की एक यूनिट ने दीवारों पर चेतावनी पोस्टर भी लगा दिए हैं। बता दें कि कुल्लियां यूनिट से बॉर्डर की दूरी 8 से 10 किलोमीटर ही है। 

विज्ञापन


चेतावनी में कहा गया है कि सैन्य यूनिट के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। यदि कोई ड्रोन उड़ता देखा गया तो उसे मार गिराया जाएगा। इससे पहले भी चेतावनियां जारी की गई थीं। सूत्रों का कहना है कि सेना ने यूनिटों में अपने स्तर पर ड्रोन को मार गिराने के लिए विशेष तैनाती की है। हर एक यूनिट में 17 से 19 जवानों को विशेष तौर पर आसमानी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। सेना के प्रवक्ता का कहना है कि इसे लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यह एक तरह का नया प्रयास है। हो सकता है कि यूनिट ने अपने स्तर पर कोई निर्णय लिया हो। 
विज्ञापन


बड़ी चुनौती बन चुके हैं ड्रोन
वायुसेना स्टेशन जम्मू पर ड्रोन हमला सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। एक तरफ जहां स्टेशन के भीतर एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किया गया है तो दूसरी तरफ सेना ने एलओसी पर भी विशेष सिस्टम स्थापित किया है। पिछले 2 सालों में 40 बार पाकिस्तान ने ड्रोन से हथियार, गोला बारूद और ड्रग्स फेंके हैं और एक बार ड्रोन से हमला भी किया। यह एक बड़ी चुनौती बन चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन से अब रेकी भी
सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ड्रोन से न सिर्फ सीमा पार हथियार, ड्रग्स और गोला बारूद फेंक रहा है, बल्कि ड्रोन में आधुनिक तकनीक वाले कैमरों की मदद से रेकी भी कर रहा है। इन ड्रोन की मदद से जम्मू-कश्मीर के सीमांत क्षेत्रों की कई तरह की जानकारियां जुटाई जा रही हैं। रेकी के बाद कुछ लोकेशन को सिलेक्ट करके हथियार और ड्रग्स फेंकी जा रही है। यह चिंता का विषय बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed