अगर सेना कश्मीर को चलाएगी तो अफस्पा जरुरी: रक्षामंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में एक सवाल के जबाव में कहा कि जम्मू कश्मीर में अफस्पा को जारी रखना या हटाना गृह मंत्रालय का फैसला है। अगर सेना को कश्मीर की कमान दी जाती है तो अफ्सपा को जारी रखना सेना की जरुरत है।
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में लबें समय से अफ्सपा को हटाए जाने की मांग की जाती रही है। जम्मू कश्मीर में इस साल की शुरुआत में बनी नई सरकार ने कश्मीर से अफस्पा हटाने की बात कही थी। जिसके बाद भाजपा और पीडीपी में आपस में गतिरोध शुरु हो गया था।
एलओसी पर फायरिंग की घटनाओं कमी आई
पिछले कुछ महीनों में एलओसी पर घुसपैठ की घटनाओं में कमी आई है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशें की जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार हो रही घुसपैठ की खबरों पर रक्षामंत्री का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा गृह मंत्रालय के अधिकार में आता है इस पर में कुछ नहीं कह सकता हूं, लेकिन इस बात का दावा कर सकता हूं कि पिछले दो-तीन महीनों में सीमा पर सीजफायर की घटनाओं में कमी आई है।
एलओसी पर फायरिंग की घटनाओं में कमी आई है पर इसकी वजह सेना द्वारा ऐसी घटनाओं को रोकने लिए उठाए गए सख्त कदम है।