फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IED planted on Srinagar-Baramulla highway hmt area, defused

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, एचएमटी क्षेत्र से चार किलोग्राम का IED बरामद

Sat, 13 Jan 2018 10:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sat, 13 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
IED planted on Srinagar-Baramulla highway hmt area, defused
बम निरोधक दस्ता - फोटो : BASIT ZARGAR

बारामुला-श्रीनगर हाईवे पर आईईडी विस्फोट कर बड़े हमले की आतंकियों की साजिश को सुरक्षा बलों ने शनिवार को विफल कर दिया। शाल्टेंग इलाके में सड़क किनारे प्लांट किए गए पांच से सात किलो वजन के आईईडी को सुरक्षा बलों ने बरामद कर निष्क्रिय किया।

विज्ञापन


यह हाईवे एकमात्र ऐसा रास्ता है जहां से सुरक्षाबलों की कानवाई गुजरती है। माना जा रहा है कि आतंकियों ने हाईवे से गुजरने वाले सेना के वाहनों को निशाना बनाने के लिए ही आईईडी प्लांट किया था। पुलिस के अनुसार समय रहते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह सीआरपीएफ की 44 बटालियन के जवानों ने श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब आतंकियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी को देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस, सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर दोनों ओर से राजमार्ग पर ट्रैफिक रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सेना की 2 आरआर के डॉग स्कावायड और बम डिस्पोजल स्कावायड (बीडीएस) की मदद से पहले इस आईईडी को सड़क के एक किनारे पर ले जाया गया। इसके बाद उसे नकारा बनाया गया। उन्होंने बताया कि 5 से 7 किलो के इस आईईडी के फटने से काफी नुकसान पहुंच सकता था।
 

एचएमटी इलाके में सेना की फायरिंग में दो घायल

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र एचएमटी इलाके में सेना की ओर से की गई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी इम्तियाज इस्माइल पर्रे ने बताया कि शनिवार को जो घटना शाल्टेंग क्षेत्र में एचएमटी के करीब घटी है यह जांच का विषय है।

सेना ने इस मामले में उन्हें जानकारी दी है कि उनके पास आतंकियों की मूवमेंट का इनपुट था। इसके चलते उन्होंने जब एक गाड़ी को रुकने के लिए कहा तो वह रुकी नहीं। इस पर फायरिंग की गई जिसमें दो लोग घायल हुए हैं।

चार पुलिसकर्मियों की गई थी जान
उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में गत छह जनवरी को आतंकियों की ओर से किए गए आईईडी विस्फोट में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस दिन अलगाववादियों ने सोपोर में बंद का आह्वान किया था। इस वजह से 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed