{"_id":"63da90440a42e069f02de782","slug":"ied-module-busted-in-rajouri-three-lashkar-terrorists-arrested-by-police-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: राजोरी में IED लगाने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, लशकर के तीन आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: राजोरी में IED लगाने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, लशकर के तीन आतंकी गिरफ्तार
Wed, 01 Feb 2023 09:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 01 Feb 2023 09:48 PM IST
सार
राजोरी-पूछ रेंज के डीआईजी पुलिस डॉक्टर हसीब मुगल ने बताया कि पहले बुद्धल के डंडोत में और उसके बाद राजोरी के खेवरा में आईईडी लगाई गई। पुलिस ने इस मामले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कॉन्स्टेबल गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी शहर व बुद्धल इलाके में आईईडी लगाकर सुरक्षाबलों और आम जनता को निशाना बनाने वाले माड्यूल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पकड़े गए आतंकवादियों को पाकिस्तान की ओर से निर्देश मिले थे। आईईडी लगाकर सुरक्षा बलों के ठिकानों और अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाने की साजिश रचि गई थी।
विज्ञापन
इस बात का खुलासा राजोरी-पूछ रेंज के डीआईजी पुलिस डॉक्टर हसीब मुगल ने राजोरी में बुधवार को पत्रकार वार्ता में किया। डीआईजी ने बताया कि पहले बुद्धल के डंडोत में आईईडी लगाई गई और उसके बाद राजोरी के खेवरा में आईईडी लगाई गई। पुलिस ने इस मामले में जांच के दौरान संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनसे कड़ी पूछताछ करने के बाद पुलिस तीन आतंकवादियों तक पहुंच गई, जिन्होंने आईईडी लगाई, और यहां लगाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए आतंकवादियों से की गई जांच के दौरान पाया गया कि आईईडी सीमा पार से आई थी और यहां पर लगाकर जनता को और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाना था। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।