{"_id":"597b78ef4f1c1b47418b4682","slug":"ied-defused-by-army-in-north-kashmir-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के बारामुला में आतंकियों की साजिश नाकाम, सेना ने IED को किया निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के बारामुला में आतंकियों की साजिश नाकाम, सेना ने IED को किया निष्क्रिय
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Terrorist
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला मेें शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सेना ने टाल दिया। सेना की ओर से हाईवे पर बरामद की गई आईईडी को निष्क्रिय किया गया। जिले के परिहासपुरा गांव से गुजरने वाले श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर सेना की 29 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों ने आईईडी की निशानदेही करते हुए बम स्क्वायड से उसे निष्क्रिय करवाया।
विज्ञापन
सेना का कहना है कि आतंकियों द्वारा इसे प्लांट किया गया था। गौरतलब है कि इस हाईवे पर से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, जिनमें सुरक्षाबलों की कनवाई भी होती है। अंदेशा यह लगाया जा रहा है कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों की कनवाई को निशाना बनाने के उद्देश्य से इसे प्लांट किया होगा।
विज्ञापन