फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ied, anti personal mine and sniper gun found on amarnath yatra track, big terrorist attack planned

अमरनाथ यात्रा ट्रैक पर मिला आईईडी, पाक निर्मित माइन और स्नाइपर गन, बड़ा आतंकी हमला टला

Fri, 02 Aug 2019 05:10 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 02 Aug 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
ied, anti personal mine and sniper gun found on amarnath yatra track, big terrorist attack planned
अमरनाथ यात्रा ट्रैक पर मिला आईईडी - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ धाम के लिए जाने वाले ट्रैक पर शुक्रवार को आईईडी, एंटी पर्सनल माइन और स्नाइपर गन  बरामद हुआ है। सेना ने बताया कि सुरक्षा बलों को कुछ दिनों पहले इनपुट मिले थे कि आतंकी अमरनाथ यात्रा पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 

इसी को लेकर सेना और सीआरपीएफ ने अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर पैनी नजर बनाए हुई थी। इसी क्रम में सुरक्षा बलों ने अमरनाथ धाम को जाने वाले यात्रा ट्रैक और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चालू किया।

तलाशी अभियान के दौरान शुक्रवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। सेना ने भारी मात्रा में आईईडी और पाकिस्तान आर्डिनेंस फैक्ट्री में निर्मित एंटी पर्सनल माइन बरामद की है। इसके साथ ही एक एम-24 स्नाइपर राइफल भी यात्रा ट्रक पर मिली है। इस आईईडी में बारूद की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि भारी नुकसान हो सकता था।

जम्मू-कश्मीर: पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों को जल्द से जल्द घाटी छोड़ने की सलाह

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पर्यटकों, अमरनाथ यात्रियों को घाटी में रहने की अवधि में कटौती करने की सलाह दी है। सरकार ने पर्यटकों, अमरनाथ यात्रियों को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द घाटी से लौटने के लिए जरूरी कदम उठाएं। गृह विभाग ने आतंकी हमलों की आशंका के मद्देनजर शुक्रवार दोपहर को यह एडवाइजरी जारी की है। 
 
प्रमुख सचिव ने इस एडवाइजरी में कहा है कि पर्यटक और अमरनाथ यात्री जितना जल्द हो सके घाटी से लौट जाएं। इसमें कहा गया है कि अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के मद्देनजर ताजा खुफिया सूचनाओं और घाटी के हालातों के मद्देनजर ये सलाह दी जाती है कि अमरनाथ यात्री और पर्यटक जल्द से जल्द घाटी से लौट जाएं। 

यह आदेश इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि हाल ही में घाटी में करीब 10 हजार सैनिकों की तैनाती के बाद 28 हजार सैनिकों की तैनाती का आदेश जारी हुआ है। इसे लेकर सूबे की सियासत गर्मा गई है और पीडीपी व नेशनल कांफ्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed