{"_id":"617833e2080fbc09cb185f6f","slug":"iconic-festival-in-jammu-university-ghazal-samrat-pankaj-udas-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम-ए-गजल: आइकॉनिक उत्सव में पंकज उदास की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंज उठा सभागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम-ए-गजल: आइकॉनिक उत्सव में पंकज उदास की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंज उठा सभागार
Tue, 26 Oct 2021 10:32 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:32 PM IST
सार
पंकज उदास ने जफर गोरखपुरी की लिखी दुख सुख था एक सबका अपना हो या बेगाना एक वह भी था... से लोगों के दिलों को छू लिया।
विज्ञापन
गजल सम्राट पंकज उदास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू यूनिवर्सिटी के जोरावार सिंह सभागार में आइकॉनिक उत्सव के तहत शाम-ए-गजल कार्यक्रम में गजल सम्राट पंकज उदास ने प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। वहीं, श्रोता झूमने को मजबूर रहे। सभागार में पंकज उदास ने ...आप जिनके करीब होते है वो बड़े खुशनसीब होते हैं और ...निकलो न बेनकाब जमाना खराब है गजल पुस्तुत कर लोगों को मस्ती में झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू हुआ, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत पंकज उदास ने आप जिनके करीब होते है, वह बड़े खुशनसीब होते है, जब तबियत किसी पर आती है मौत के दीप करीब होते हैं गजल से की। इसे सुनते ही सभागार तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन भाटादूड़ियां: मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद, आतंकियों तक कैसे पहुंच रही हैं ये चीजें
विज्ञापन
दर्शकों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू शहर से उनकी काफी यादें जुड़ी हैं, जो ताजा हो गईं। इसके बाद जंगल में निकलो न बेनकाब जमाना है खराब से संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया और युवाओं ने वन मोर वन मोर की मांग की। कार्यक्रम की शुरूआत में जम्मू यूनिवर्सिटी के वीसी मनोज धर और पर्यटन विभाग के निदेशक विवेकानंद राय ने उनका स्वागत किया।