फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ice drink water can be harmful to your health

सावधान: कहीं बर्फ का पानी आपको बीमार ना कर दे

Sun, 21 Sep 2014 11:19 AM IST
Updated Sun, 21 Sep 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
ice drink water can be harmful to your health

बर्फ की सिल्ली का पानी पीना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। शहर में गन्ने का रस, नींबू पानी, दूध, शादियों और त्योहारों में इसका धड़ल्ले से और खुलेआम प्रयोग होता है।

विज्ञापन


दोधी लोग दूध को खराब होने से बचाने के लिए बर्फ की सिल्ली का प्रयोग करते हैं, जबकि बाजारों में खुलेआम गन्ने का रस निकालने वाले इसका इस्तेमाल करते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


बर्फ की सिल्लियां पीने लायक शुद्ध पानी से नहीं बनाई जाती हैं, इसलिए इसका पानी पीना बीमारियों को न्योता दे सकता है। गर्मियां आते ही बर्फ की सिल्लियों की मांग काफी बढ़ जाती है। ढाबों और रोड साइड ठेले वाले भी पानी को ठंडा करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने आज तक नहीं चलाया अभियान

ice drink water can be harmful to your health

युवाओं के आल टाइम फेवरेट गोल गप्पों के पानी को ठंडा करने के लिए भी इन्हीं बर्फ की सिल्लियों का प्रयोग होता है। धार्मिक लंगरों में भी ज्यादातर पानी को इन्हीं से ठंडा किया जाता है।

हैरानी की बात है कि स्वयं नगर निगम इस बात की पुष्टि करता है कि बर्फ की सिल्ली के पानी को पीने के लिए प्रयोग करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, लेकिन फिर भी आज तक इसके खिलाफ निगम ने कोई अभियान नहीं चलाया है।

निगम के हेल्थ अफसर डॉ. सलीम मोहम्मद खान के अनुसार, इस संदर्भ में हमने भले ही कोई जांच अभियान नहीं चलाया हो, लेकिन निगम लोगों को हमेशा सचेत करता आया है कि बर्फ की सिल्लियों का पीने के लिए प्रयोग न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed