{"_id":"630f70b3303ec1634f6169c6","slug":"iaf-rescues-israeli-national-from-high-altitude-area-in-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख: दर्रे पर फंसे इस्राइली नागरिक को वायुसेना ने किया रेस्क्यू, ऑक्सीजन की कमी से बिगड़ी थी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख: दर्रे पर फंसे इस्राइली नागरिक को वायुसेना ने किया रेस्क्यू, ऑक्सीजन की कमी से बिगड़ी थी तबीयत
Wed, 31 Aug 2022 08:01 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 31 Aug 2022 08:01 PM IST
सार
मारखा घाटी में इस्राइली नागरिक अतर कहाना की ऑक्सीजन की कमी के चलते तबीयत खराब हो गई थी। उल्टियां होने पर हालत नाजुक हो गई। बुधवार को वायुसेना की 114 हेलिकॉप्टर यूनिट को फोन कॉल से सूचित किया गया। इसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया।
विज्ञापन
सैन्य अधिकारियों के साथ इस्राइली नागरिक
- फोटो : पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख में 16 हजार फुट की ऊंचाई वाले इलाके में फंसे इस्राइल के नागरिक को वायुसेना के दल ने समय पर पहुंचकर रेस्क्यू कर लिया। मारखा घाटी में इस्राइली नागरिक अतर कहाना की ऑक्सीजन की कमी के चलते तबीयत खराब हो गई थी। उल्टियां होने पर हालत नाजुक हो गई।
विज्ञापन
इसी दौरान बुधवार को वायुसेना की 114 हेलिकॉप्टर यूनिट को फोन कॉल से सूचित किया गया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि विंग कमांडर आशीश कपूर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट रिदम मेहरा, स्क्वाड्रन लीडर नेहा सिंह और स्क्वाड्रन लीडर अंजिक्य खेर की टीम फौरन रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
20 मिनट में रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गया और 16,800 फुट की ऊंचाई पर गोंगमारूला दर्रे पर फंसे अतर कहाना को रेस्क्यू कर लिया। खराब मौसम के बावजूद रेस्क्यू दल इस्राइली नागरिक को लेकर एक घंटे में लेह पहुंच गया।
विज्ञापन
इस्राइल ने जताया आभार
लद्दाख में इस्राइली नागरिक को सुरक्षित निकालने पर इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने ट्वीट कर भारत, भारतीय वायुसेना और विदेश मंत्रालय का आभार जताया है। उन्होंने रेस्क्यू कर लाए गए नागरिक और वायुसैनिकों के दल की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की हैं।