फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   husband murder his wife in jammu, reached police station and said she used to fight a lot

जम्मू में पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा थाने, बोला बहुत झगड़ती थी इस लिए मार दिया

Mon, 14 Oct 2019 12:23 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 14 Oct 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
husband murder his wife in jammu, reached police station and said she used to fight a lot
हत्या के बाद मौके पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला
जम्मू शहर के गुज्जर नगर इलाके में विवाद के बाद एक लैब असिस्टेंट ने रविवार को बीमार पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। पत्नी का गला रेतने के बाद आरोपी ने पत्नी के शरीर पर कई बार चाकुओं से प्रहार भी किए। सरकारी स्कूल में लैब असिस्टेंट हत्या के बाद नवाबाद पुलिस स्टेशन पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। नवाबाद पुलिस ने आरोपी को संबंधित थाना पीर मिट्ठा के हवाले कर दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


रविवार शाम चार बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार मृतक इकबाला बेगम का सोमवार को हर्निया का ऑपरेशन होना था। दोपहर में इकबाला और पति याकूब शाह के बीच किसी बात पर बहस हुई थी। कहा जाता है कि इसके बाद उसके पति ने उसकी हत्या को अंजाम दे दिया। इकबाला किश्तवाड़ की रहने वाली थी। इस समय वह पति और एक बेटे के साथ गुज्जर नगर में किराए के मकान में रह रही थी। 
विज्ञापन


आरोपी याकूब शाह शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत है। घटना की जानकारी पाकर गुज्जर नगर के चौकी अफसर, पीर मिट्ठा पुलिस स्टेशन के एसएचओ नायत अली और डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे को सील करने के बाद जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


"शुरूआती जांच तो कहती है कि वारदात के पीछे पारिवारिक झगड़ा कारण हो सकता है। वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।"-नायत अली, एसएचओ, पीर मिट्ठा

हत्या के बाद याकूब ने दूसरे कमरे में फेंक दिया था चाकू
जम्मू पुलिस के मुताबिक आरोपी याकूब शाह ने पत्नी इकबाला बेगम की हत्या करने के बाद चाकू दूसरे कमरे में फेंक दिया था। कमरे की तलाशी के दौरान एफएसएल की टीम ने चाकू को जब्त कर लिया है। जिस बेड शीट पर महिला का शव पड़ा हुआ था, उसे भी जब्त कर लिया गया है। मौका-ए-वारदात से महिला की दवाइयां और मेडिकल रिपोर्ट भी मिली है। पुलिस के अनुसार वारदात को आरोपी ने दिनदहाड़े अंजाम दिया है। पास में कई लोगों के घर हैं। घटनास्थल वाला घर तंग गली में है। महिला चूंकि बीमार थी, इसलिए वह विरोध नहीं कर सकती थी। आरोपी ने इसी का फायदा उठाया और चाकू से गोद डाला। वारदात के वक्त दंपती का बेटा भी घर से बाहर था। वह मां के सोमवार को होने वाले ऑपरेशन के लिए इंतजाम कर रहा था। 

पिता ने देखा, खून से लथपथ पड़ी थी बेटी 
सोमवार को होने वाले ऑपरेशन के लिए इकबाला का पिता रविवार को बेटी के घर आया। पिता जब बेटी के घर पहुंचा तो उसने देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी हुई है। उसके गले और शरीर के कई हिस्सों पर चाकुओं के निशान थे। इतने में महिला का बेटा भी घर पहुंच गया। आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को जानकारी दी गई। शाम चार बजे पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर दिया। 

आज डॉक्टरों का बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम
इकबाला के शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। सोमवार को डॉक्टरों के बोर्ड से महिला का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इससे पहले एफएसएल की टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले हथियार और पूरे क्राइम सीन की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed