फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   husband killed wife and hanged himself in jammu

डाक्टरों के बोर्ड ने किया दंपति का पोस्टमार्टम, हुआ संस्कार

विज्ञापन
husband killed wife and hanged himself in jammu
डाक्टरों के बोर्ड ने किया दंपति का पोस्टमार्टम
विज्ञापन

ग्रेटर जम्मू इलाके का मामला : संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों की हुई थी मौत
पुलिस ने रिश्तेदारों और दोस्तों से की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के ग्रेटर जम्मू इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले दंपति के शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। दोपहर बाद दोनों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मेडिकल कालेज अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों के बोर्ड ने दोनों का पोस्टमार्टम किया। उधर, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से मृतक दंपति के रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की गई है। हालांकि अभी किसी के बयान रिकार्ड नहीं किए गए हैं।

शहर के नामी केटरर नवीन शर्मा और उनकी पत्नी पूनम शर्मा का शव सोमवार को उनके ही घर में मिला था। नवीन फंदे से लटका हुआ मिला था, जबकि उसकी पत्नी की चाकू से गोद गोदकर हत्या की गई थी। पुलिस की शुरूआती जांच में पता चल रहा है कि मृतक नवीन ने पहले अपनी पत्नी को मारा और फिर उसी के दुपट्टे से फंदा लगाया। मौके से पुलिस को महिला की हत्या में शामिल चाकू और मृतक नवीन के पास से सूसाइड नोट भी मिला है। ऐसे में परिस्थितियां यही इशारा करती हैं कि पहले पत्नी की हत्या की गई और फिर खुदकुशी की। हालांकि पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि ऐसा तो नहीं कि किसी ने पहले पत्नी की हत्या की हो और फिर नवीन को मारकर लटका दिया हो। पुलिस ने जब्त सूसाइड नोट और बरामद चाकू को एफएसएल में भेजा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed