फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Husband arrested for murdering wife

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
Husband arrested for murdering wife
रियासी। चसाना पुलिस ने मलीकोट में महिला की हत्या मामले को सुलझाने का दावा किया है। हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस ने पाया है कि पति ने ही पत्नी की हत्या कर शव को पशुवाड़े में फंद से लटका दिया था।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि 14 अप्रैल को चसाना पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला सीता देवी पत्नी मंगल सिंह निवासी मलीकोट का शव पशुवाड़े में फंदा लटका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मृतक महिला के घर के आसपास रहने वालों, पति और रिश्तेदारों से पूछताछ की। पति मंगल सिंह की गतिविधि संदिग्ध लगने और बार-बार बयान बदलने के चलते पुलिस की तरफ से कढ़ाई से पूछताछ की गई। इसमें उसने पत्नी की हत्या कर शव को पशुवाड़े में लटकाने की बात को कबूल लिया। चसाना पुलिस ने मंगल सिंह पर 302 के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा कुछ रिश्तेदारों पर भी केस दर्ज किया है, जिन्होंने तथ्यों को छिपाने की कोशिश की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed