{"_id":"c72a3376649f034793cc8f8be2802e4b","slug":"husband-and-wife-beaten-by-leade-s-security-personnel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: गरीब दंपति पर नेता जी की दबंगई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: गरीब दंपति पर नेता जी की दबंगई
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 24 Sep 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंग्याल थाना अंतर्गत ग्रेटर कैलाश इलाके में मंगलवार की देर रात को एक नेता के पीएसओ और उसके साथी ने पति - पत्नी को बुरी तरह से पीट डाला। मारपीट में महिला और उसका पति दोनों जख्मी हो गए। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि नेता के सुरक्षा कर्मी ने उन्हें लात और घूसों से बुरी तरह मारा है, जिस कारण उन्हें गंभीर घाव हो गए हैं।
पीड़ितों के मुताबिक प्लाट की चौकीदारी छोड़कर जाने पर उन्होंने पिटाई की है। इस सारे मामले को देखने के बाद एसएसपी उत्तम चंद ने नेता से सुरक्षा वापस ले ली है। जानकारी मुताबिक लंगर मोहल्ला, ग्रेटर कैलाश निवासी सन्नी अपनी राधा देवी और दो माह के बच्चे के साथ एक नेता के प्लाट में रह रहा था।
कुछ दिन पहले ही सन्नी प्लाट खाली कर दिया और कहीं और इलाके में ही दूसरी जगह पर रहने के लिए चला गया था। सन्नी प्लाट की चौकीदारी करता था। मंगलवार को वह अपनी पत्नी के साथ प्लाट में से सामान निकालने के लिए गए थे, कि तभी पार्टी नेता और उसके कुछ लोग बाहर आ गए। वे उन्हें जबरन प्लाट की चौकीदारी करने के लिए मजबूर कर रहे थे।
विज्ञापन
ऐसा करने से इनकार करने पर पीएसओ और उसके एक साथी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पति - पत्नी दोनों को पीट डाला। सन्नी ने अपनी पत्नी को गांधीनगर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां अल्ट्रा साउंड मशीन में खराबी होने के चलते महिला को जीएमसी ले जाया गया। वहां पर महिला की एमएलसी भी बनी है।
महिला का अल्ट्रा साउंड होने के बाद वापस गांधीनगर अस्पताल में भर्ती लाया गया। यहां महिला को इमरजेंसी में रखा गया है। उधर, पुलिस ने नेता के पीएसओ के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार है।