फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hurriyat leaders warned, the decision against 35 A will be big movement

J&K: हुर्रियत नेताओं ने दी चेतावनी, 35ए के खिलाफ आया फैसला तो होगा बड़ा आंदोलन

Mon, 30 Oct 2017 11:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Mon, 30 Oct 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
Hurriyat leaders warned, the decision against 35 A will be big movement
- फोटो : File Photo

घाटी के हुर्रियत नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 35ए का फैसला जम्मू कश्मीर की आवाम के खिलाफ सुनाया तो एक बड़ा आंदोलन हम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विशेष कानून से सरकार अगर छेड़छाड़ करती है तो यहां के हालात फिलिस्तीन जैसे हो जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में आज अनुच्छेद 35ए को लेकर सुनवाई है जिसे लेकर रियासत की सियासत एक बार फिर से गर्म हो गयी है। घाटी के तमाम अलगाववादी नेताओ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि धारा 35ए से छेड़छाड़ करना यहां कि आवाम के खिलाफ होगा, अगर सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह का फैसला सुनाया तो कसरकार को इसका अंजाम एक बड़े व उग्र आंदोलन के रूप में देखने को मिल सकता है।  
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर को मिले विशेषाधिकार अनुच्छेद 35ए पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। तीन जजों की विशेष बेंच 35ए की याचिका पर सुनवाई करेगी। जिसमें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा के अलावा जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस अजय माणिकराव खानविलकर शामिल होंगे। जम्मू-कश्मीर से धारा 35ए को खत्म करने के लिए कोर्ट में चार याचिकाएं दाखिल की गई थी जिस पर आज सुनवाई होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed