फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hurriyat leaders to undergo polygraph test with Court's consent: NIA

टेरर फंडिंग केस: हुर्रियत नेताओं का होगा 'सच से सामना', NIA कोर्ट से लेगी इजाजत

Thu, 27 Jul 2017 11:05 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Jul 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hurriyat leaders to undergo polygraph test with Court's consent: NIA
फाइल
NIA के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि टेरर फंडिंग मामले में NIA जल्द ही गिरफ्तार हुए 7 हुर्रियत नेताओं का पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी। जल्द ही इस मामले में NIA कोर्ट से इसकी अनुमति लेगी। इसके अलावा कश्मीर में हवाला के दुबई लिंक को लेकर NIA जांच करा रही है। 
विज्ञापन

 

 


आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए विदेशी चंदे और फंडिंग के मामले में एनआईए ने 7 हुर्रियत नेताओं को 10 दिनों की रिमांड पर ले रखा है। NIA  के अधिकारी पूछताछ में जुटे हैं और फंडिंग को लेकर सभी राज उगलवाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई आगामी 4 अगस्त को होगी।
विज्ञापन


NIA सूत्रों से पता चला है कि विदेशी चंदे और टेरर फंडिंग को लेकर करीब 30 लोगों को पूछताछ के लिए समन किया है। जिन लोगों को समन जारी किया गया है उनमें कुछ हुर्रियत नेता भी शामिल हैं। इसके अलावा कुछ पत्थरबाज भी शामिल हैं। जिन्हें समन जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च स्तरीय सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी को अलगाववादियों के ठिकानों से मिली हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव्स मेकई ऐसे विदेशी खातों की जानकारी भी मिली है जिनके माध्यम से संस्थाओं को बड़ी रकम दी गई है। इसके अलावा प्रारंभिक जांच में ही हवाला फंडों के रास्ते का भी पता चल रहा है जिनके माध्यम से पैसे देश में भेजे जाते थे।


गौरतलब है कि कश्मीर में उपद्रव और हिंसा फैलाने के लिए पाकिस्तान से पैसा पाने के मामले में सात अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने बिट्टा कराटे को दिल्ली जबकि नईम खान, अलताफ, अयाज़ अकबर, पीर सैफुल्ला, मेराजुद्दीन, शाहिद उल इस्लाम को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed