फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hurriyat got two thousand crore from pakistan for kashmir unrest

Exclusive: घाटी में हिंसा के लिए हुर्रियत को पाक से हुई 2 हजार करोड़ की हवाला फंडिंग

Thu, 08 Jun 2017 11:30 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 08 Jun 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
Hurriyat got two thousand crore from pakistan for kashmir unrest
Syed Ali Shah Geelani - फोटो : PTI

कश्मीर में हुर्रियत नेताओं ने अलगाववाद को उद्योग की तरह चलाया है। एनआईए की जांच में जब्त दस्तावेजों से पता चला है कि अलगाववादी नेताओं को कश्मीर में हिंसा और अराजकता फैलाने के लिए पाकिस्तान से धन मिलता रहा है। इसके अलावा सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से भी धन मिला।

विज्ञापन


अलगाववादी नेताओं ने इस राशि से घाटी में अशांति और उपद्रव फैलाने के लिए आर्थिक मदद की और उपद्रवियों को दिहाड़ी मुहैया कराई। अलगाववादियों ने विदेशों से आ रहे धन में से आधी से अधिक रकम का इस्तेमाल व्यक्तिगत संपत्ति खड़ी करने में किया। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में अलगाववादियों को विदेशों से लगभग 2000 करोड़ मिलने के दस्तावेज मिले हैं। इस राशि के आने की अवधि और माध्यम के बारे में अभी जांच की जा रही है। जांच से कई सफेदपोशों के बेनकाब होने की आशंका है। हवाला के जरिये अलगाववादियों तक धन पहुंचाने में श्रीनगर के अलावा जम्मू, दिल्ली, कोलकाता और हरियाणा के भी कई कारोबारी शामिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फल उद्योग और अन्य व्यापारों के जरिए पैसों का खेल

Hurriyat got two thousand crore from pakistan for kashmir unrest
Syed Ali Shah Geelani - फोटो : फाइल फोटो

कारोबारियों ने कश्मीर के फल उद्योग को भी धन पहुंचाने का जरिया बनाया। बादाम, केसर और अखरोट के व्यापार के नाम पर धन की हेराफेरी होती रही। इसमें पाक अधिकृत कश्मीर से कारोबार करने वाले कई व्यापारी जुड़े रहे हैं। इन पर एनआईए जल्द शिकंजा कस सकती है। 

एनआईए ने नियंत्रण रेखा पार व्यापार से जुड़े एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तारिक अहमद खान, जहूर खान और मोहम्मद सुल्तान से भी इस मामले में पूछताछ की है, जिससे पीओके से हो रहे कारोबार के माध्यम से हवाला और सूखे फल के व्यवसाय के नाम पर अलगाववादियों के पास धन आया। 

कश्मीर में लगातार हिंसा और पत्थरबाजी

Hurriyat got two thousand crore from pakistan for kashmir unrest
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

अलगाववादी नेता कश्मीर में आजादी के नाम बंद और हड़ताल का आयोजन करते रहे हैं। इस क्रम में पत्थरबाजी और हिंसा आम हो गई है। पत्थरबाजों और उपद्रवियों को दिहाड़ी और निश्चित वेतन दिया जाता रहा है।

अलगाववादियों की ओर से आतंकी संगठनों को धन उपलब्ध कराने की सूचना की भी जांच चल रही है। एनआईए की जांच में हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ फंटूस और उनके करीबी पीर सैफीउल्लाह के पास बड़ी संपत्ति का पता चला है। इन दोनों से पूछताछ की गई है। 

गिलानी से पूछताछ करेगी राष्ट्रीय जांच एजेंसी

Hurriyat got two thousand crore from pakistan for kashmir unrest
एनआईए के आईजी आलोक मित्तल ने अमर उजाला को बताया कि जांच अभी जारी है। जांच और छापों में कई अहम दस्तावेज मिले हैं। शनिवार से बुधवार तक लगातार कई लोगों से पूछताछ की गई है। वीरवार को भी कुछ लोगों से पूछताछ होगी। यह सिलसिला अभी चलेगा। दस्तावेजों और कागजातों की छानबीन चल रही है। जांच में अगर अगर जरूरत हुई तो सैयद अली शाह गिलानी से पूछताछ की जा सकती है। उन्होंने गिलानी के दामाद से की गई पूछताछ की पुष्टि की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed