{"_id":"599dbef34f1c1b1b428b4680","slug":"hurriyat-conference-had-their-meeting-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुर्रियत की बैठक में गिलानी ने कहा 'बदले की भावना के कारण की गई NIA की छापेमारी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुर्रियत की बैठक में गिलानी ने कहा 'बदले की भावना के कारण की गई NIA की छापेमारी'
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में बुधवार को हुर्रियत कांफ्रेंस की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में कश्मीर में एनआईए के द्वारा की गई छापेमारी समेत कई अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस बैठक में हुर्रियत जी से जुड़े सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान हुर्रियत के सदस्यों ने कश्मीर घाटी में अलगाववादी नेताओें पर हुई छापेमारी की कार्रवाई की निंदा की।
विज्ञापन
हुर्रियत के द्वारा ये आरोप लगाया गया कि कश्मीर में हुई ये कार्रवाई भारत सरकार द्वारा बदले की भावना से की जा रही है। वहीं अलगाववादियों की ओर से आने वाले दिनों के लिए बंद का कैलेंडर भी जारी किया गया। इस दौरान हुर्रियत जी के चेयरमैन सैय्यद अली शाह गिलानी द्वारा हाजी गुलाम नबी सुमजी को महासचिव मोहम्मद यूसुफ मीर को उप महासचिव और गुलाम मुहम्मद गुलजार को संगठन के मुख्य प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया।
विज्ञापन
बैठक के दौरान अलगाववादी नेता शब्बीर शाह पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में हुए हमले की भी निंदा की गई। इससे पूर्व बैठक में हुर्रियत जी से जुड़े कई बड़े चेहरे नदारद दिखे। गौरतलब है कि बैठक में जो बड़े नेता शामिल नहीं हुए उनमें से कई को एनआईए के द्वारा टेरर फंडिंग केस में पूछताछ के लिए पिछले दिनों गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन