फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hunter killed by his own rifle

अपनी ही गोली का शिकार हुआ शिकारी

Sun, 15 Feb 2015 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलावर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलावर Updated Sun, 15 Feb 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
hunter killed by his own rifle

रामकोट नगर में बीती रात एक शिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा अपनी ही बंदूक से गोली लगने के कारण हुआ है। मृतक जगबीर सिंह (36) पुत्र कुलदीप सिंह बार्ड नंबर एक रामकोट का निवासी था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जगबीर शनिवार की शाम को घर से जंगली जानवरों का शिकार करने नजदीकी जंगल अल्पड़ के लिए निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात दो बजे के करीब खून से लथपथ उसका शव जंगल में पड़ा मिला।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बंदूक की गोली उसके मुंह के रास्ते सिर को छेदती हुई निकल गई थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। उनके अनुसार शायद रात के अंधेरे में कहीं उसका पांव फिसल गया और नीचे गिरते ही बंदूक अचानक चल पड़ी जो उसके सिर को छेदती निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर प्राइमरी हेल्थ सेंटर रामकोट पहुंचाया। यहां रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया गया। इस हादसे से नगर के लोग स्तब्ध हैं।

रविवार को बड़ी संख्या में लोग कुलबीर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। पुलिस ने बंदूक को जब्त कर तफतीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed