फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hunger strike ends with resolution of big movement

Jammu News: बड़े आंदोलन के संकल्प के साथ भूख हड़ताल खत्म

विज्ञापन
Hunger strike ends with resolution of big movement
जम्मू। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग के समर्थन में चल रही रेलवे कर्मचारियों की चार दिवसीय भूख हड़ताल वीरवार को खत्म हो गई। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने मांगें नहीं माने जाने पर बड़ा आंदोलन करने का संकल भी लिया। जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेलवे कर्मचारियों ने चार दिन तक क्रमित भूख हड़ताल कर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के आह्वान पर भूख हड़ताल हुई। इसका नेतृत्व शाखा अध्यक्ष एस बी दास ने किया। शाखा अध्यक्ष एस बी दास ने कहा कि प्राथमिक उद्देश्य पुरानी पेंशन बहाली करवाना है। अगर देश के नेता पुरानी पेंशन ले सकते हैं, तो कर्मचारी क्यों नहीं। अभी हमने सांकेतिक रूप से क्रमिक अनशन किया है। आगे बड़ा आंदोलन करने के लिए सभी एकजुटता के साथ तैयार रहें। अंतिम दिन स्टेशन मास्टर के कार्यालय के बाहर हड़ताल की गई। इस दौरान शशि, मदन, अरुण, तारिक, मनोज, संदीप, अशरफ, रफीक थे। इस दौरान शाखा सहायक मंडल सचिव हरपाल सिंह, उपाध्यक्ष जेपी सिंह, बृजमोहन, सोमनाथ, राजेश कुमार, रंजीत पासवान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed