फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hundred percent voting in jammu university student union elections

जम्मू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में हुई सौ फीसदी वोटिंग

Fri, 06 Oct 2017 05:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Fri, 06 Oct 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
hundred percent voting in jammu university student union elections
जम्मू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव - फोटो : AMAR UJALA
जम्मू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के मुख्य चरण का चुनाव शुक्रवार को शांति से निपट गया। हालांकि सचिव पद के लिए वोट नहीं डाले गए। आगाज धीमा रहा। चुनाव प्रक्रिया आधा घंटा देरी से शुरू हुई। लेकिन वक्त गुजरने के साथ ही इसने गति पकड़ ली। वोटिंग सौ फीसदी रही।
विज्ञापन


पहले चरण के चुनाव में जीते सीआर/डीआर के इलेक्टोरल कालेज को ही इस चुनाव में मतदान करना था। सभी 71 सीआर/डीआर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पूर्व एडीएसडब्ल्यू डा. प्रमिल कुमार को छात्र कल्याण विभाग (डीएसडब्ल्यू) के बाहर आकर आवाज लगानी पड़ी।
विज्ञापन


वोट डालने के लिए छात्रों को दो स्तरों पर कड़ी चेकिंग से गुजरना पड़ा। उनके मोबाइल, पेन और दूसरे गैजेट बाहर ही रखवा लिए गए। वह केवल अपना परिचय-पत्र लेकर भीतर प्रवेश पा सके। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के एक-एक पद समेत संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए वोटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसडब्ल्यू कार्यालय में एक बार में एक ही छात्र के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। चुनाव आयुक्त प्रो. एमए मलिक सील बैलेट बाक्स में बैलेट पेपर डालने को लेकर छात्रों को साथ-साथ निर्देशित भी करते जा रहे थे। उन्हें खास तौर पर बताया जा रहा था कि सचिव पद के लिए वोट नहीं करना है।


कार्यालय की सीढ़ियों पर ही अध्यक्ष पद के तीनों प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह, अभिनंदन शर्मा और अरुण देव सिंह अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। वह हर भीतर जाते सीआर/डीआर से जीत सुनिश्चित कराने की अपील करते रहे। 

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed