फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hundred people joined BJP in Halmatpora and Handwara

Jammu News: हलमतपोरा और हंदवाड़ा में साै लोग भाजपा में शामिल

विज्ञापन
Hundred people joined BJP in Halmatpora and Handwara
उत्तरी कश्मीर के हलमतपोरा और हंदवाड़ा इलाके में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न दलों के राजनीतिक कार्यकर्ता और पूर्व सैनिक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। करीब सौ की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाजपा महासचिव अशोक कौल ने कहा कि हम शांति और विकास के लिए काम करने की इच्छा रखने वाले हर व्यक्ति का स्वागत करते हैं। हलमतपोरा के पूर्व सैन्य कर्मियों का भी भाजपा में शामिल होना उत्साहजनक है। वर्दी में देश की सेवा करने के बाद अब वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से जनता की सेवा करेंगे। इस दौरान राज्य सचिव मुदस्सिर वानी, भाजपा राज्य मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट साजिद यूसुफ शाह, वरिष्ठ नेता जीएम मीर, भाजपा जिलाध्यक्ष कुपवाड़ा रफीक शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता जावेद कुरैशी आदि ने भी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed