फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Human smuggler who was going to sell two Bangladeshi girls to Kashmir arrested

Jammu News: बांग्लादेशी दो लड़कियों को कश्मीर बेचने जा रहा मानव तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
Human smuggler who was going to sell two Bangladeshi girls to Kashmir arrested
पुलिस ने शहर के रेजीडेंसी रोड से पकड़ा, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण होटल में रुकने की बना रहे थे योजना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बांग्लादेश से नाबालिग लड़कियों को कश्मीर में बेचने के लिए लाने वाला एक और मामला सामने आया है। हालांकि इस बार पुलिस की सतर्कता के चलते मानव तस्करी का प्रयास विफल हुआ है। सिटी पुलिस स्टेशन की टीम ने शहर के रेजीडेंसी रोड से दो नाबालिग लड़कियों को पकड़ा है, जबकि एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी की दो नाबालिग लड़कियों के साथ एक व्यक्ति रेजीडेंसी रोड के आसपास है। इसके बाद सिटी पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को पकड़ लिया गया। दो नाबालिगों के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान निशित बिस्वा निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार निशित बिस्वा दोनों नाबालिग लड़कियों को बंगलादेश से जम्मू लाया। वह जम्मू से कश्मीर जाने की तैयारी में था। ट्रेन से जम्मू पहुंचने के बाद यह लोग रेजीडेंसी रोड पहुंचे थे। मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण ये लोग रेजीडेंसी रोड के आसपास होटल में रुकने की योजना बना रहे थे। इससे पहले कि वह होटल में कमरा बुक करते, पुलिस तक उनकी सूचना पहुंच गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दोनों नाबालिग लड़कियों को कश्मीर ले जाने वाला था, जहां उनकी शादी के लिए बेचा जाना था। इस संबंध में सिटी स्टेशन में आईपीएसी की धारा 366ए नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त, 370 मानव तस्करी, 370ए मानव तस्करी के शिकार व्यक्ति का शोषण के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले की जांच एसडीपीओ सिटी नार्थ के नेतृत्व में की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दो फरवरी को रेलवे स्टेशन से पकड़ी थीं तीन युवतियां
दो फरवरी को पुलिस ने बिना पासपोर्ट के भारत में प्रवेश करने पर तीन बांग्लादेशी युवतियों को पकड़ा था। इन युवतियों को जम्मू लाने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया था। इन युवतियों को मानव तस्करी के तहत लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed