फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   huge change in jammu kashmir machinery pre election

जानिए, चुनाव से पहले निजाम में भारी उलटफेर

Fri, 17 Oct 2014 02:25 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
huge change in jammu kashmir machinery pre election

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले रियासती कैबिनेट ने वीरवार को निजाम में भारी उलटफेर किया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में आठ उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा 30 आईपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं।

विज्ञापन


कई आईजीपी के अलावा जिलों के एसएसपी बदले गए, जबकि जम्मू ट्रैफिक पुलिस को नया डीआईजी और एसएसपी मिला है। डीआईजी रेलवे सिक्योरिटी निसार अहमद को डीआईजी जम्मू ट्रैफिक के खाली पद पर नियुक्त किया गया है। जबकि एसएसपी कठुआ मोहन लाल को एसएसपी ट्रैफिक जम्मू बनाया गया।
विज्ञापन


वर्तमान एसएसपी पवन परिहार को कठुआ का एसएसपी बनाया गया है। एआईजी सीआईवी, पुलिस हेडक्वार्टर के साथ एसएसपी जम्मू का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले उत्तम चंद को एसएसपी जम्मू का पूर्ण प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश सिंह को आईजीपी आर्म्ड श्रीनगर

huge change in jammu kashmir machinery pre election

आईजीपी जेपी सिंह को होमगार्ड आईजीपी के खाली पद पर तैनात किया गया है। अगले आदेश तक वे एडीजीपी होमगार्ड का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। आईजीपी शाम लाल शर्मा को आईजीपी सीआईवी, पुलिस हेडक्वार्टर, जगजीत कुमार को आईजीपी सिक्योरिटी, मुबारक अहमद गनई को आईजीपी टेलीकम्यूनिकेशन,आईजीपी शफक्त अली वटाली को आईजीपी आर्म्ड जम्मू और आईजीपी मानवाधिकार मुकेश सिंह को आईजीपी आर्म्ड श्रीनगर के खाली पद पर नियुक्त किया गया।

एसपी एंटी हाइजैकिंग जम्मू अशोक कुमार को एसएसपी पीसीआर जम्मू बनया गया है, जबकि इस पद पर तैनात जेएस जौहर को पुंछ का एसएसपी बनाया गया है। पुंछ के एसएसपी शमशेर हुसैन को एसएसपी सिक्योरिटी सचिवालय नियुक्त किया गया है, जबकि इस पद पर तनात रनदीप कुमार को एसपी एंटी हाइजैकिंग जम्मू बनाया गया है। राजोरी के एसएसपी मुबस्सिर लतीफी अमीर को एसपी क्राइम जम्मू के खाली पद पर तैनात किया गया है।

डा. मोहम्मद हसीब मुगल बने एसएसपी राजोरी

huge change in jammu kashmir machinery pre election

किश्तवाड़ के एसएसपी संजय कोतवाल को एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे बनाया गया, जबकि इस पद पर तैनात डा. मोहम्मद हसीब मुगल को एसएसपी राजोरी बनाया गया है।

एडीशनल एसपी जम्मू नार्थ युगल मन्हास को एसएसपी किश्तवाड़ नियुक्त किया गया। आईपीएस विजय कुमार को डीआईजी ट्रैफिक कश्मीर, अलोक कुमार को डीआईजी एसकेआर अनंतनाग, इम्तियाज इस्माइल पारे को एसएसपी गांदरबल, शाहिद मेहराज राथर को एसपी क्राइम कश्मीर, मोहम्मद शफी मीर को एसएसपी कुलगाम नियुक्त किया गया।

जुबैर अहमद खान को एसएसपी बारामूला, अब्दुल वहीद शाह को एसएसपी शोपियां, शौकत हुसैन शाह को कमांडेंट आर्म्ड पुलिस आठवीं बटालियन, मोहम्मद शब्बीर को एसपी बांडीपोरा, ताहिर सलीम को एसपी अवंतीपोरा, मोहम्मद रशीद भट को एसपी कुपवाड़ा और गुलाम अहमद वानी को एसपी हंदवाड़ा नियुक्त किया गया।

मुख्तर उल अजीज नए सूचना निदेशक बने

huge change in jammu kashmir machinery pre election

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई प्रशासनिक अफसरों के तबादले किए गए। मुख्तर उल अजीज को तसद्दुक जिलानी के स्थान पर रियासत का नया सूचना निदेशक बनाया गया है।

जबकि चौधरी राशिद आजम इंकलाबी को स्कूली शिक्षा जम्मू का निदेशक तैनात किया गया है।आईएएस अब्दुल लतीफ देवा को लेक्स एंड वाटर वेवज डेवलपमेंट अथारिटी का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि इरफान यासीन वर्तमान टर्म पूरा होने तक ओएसडी के पद पर बने रहेंगे।

मोहम्मद यूसुफ डार को कमिश्नर (सर्वे एंड लैंड रिकार्ड), विप्रा भाल को लेबर कमिश्नर (जेएंडके), कुमार राजीव रंजन को एडिशनल सेक्रेटरी, वन एवं पर्यावरण विभाग, बशीर अहमद खान को निदेशक (लाइब्रेरीज, जेएंडके) और तसद्दुक जिलानी को डिप्टी कमिश्नर अनंतनाग नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed