{"_id":"5ba63274867a557fe44699e4","slug":"huge-cache-of-arms-and-ammunition-were-recovered-after-bandipora-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: बांदीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म, भारी मात्रा में बरामद हुए हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: बांदीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म, भारी मात्रा में बरामद हुए हथियार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 22 Sep 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
हथियार
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो चुकी है। इस मुठभेड़ में सेना 5 आतंकियों को मार गिराने में कामयाब रही। सीआरपीएफ, सेना और पुलिस के इस ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
#JammuAndKashmir: The encounter between security forces and terrorists concluded in Bandipora. 5 terrorists were killed in the joint operation carried out by Army, Police & CRPF. Huge cache of arms and ammunition were recovered. pic.twitter.com/boRlFJYhtW
— ANI (@ANI) September 22, 2018विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस ने जानकारी दी थी कि बांदीपोरा के समुलार जंगल में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद यह ऑपरेशन चलाया गया है। सभी पांचों आतंकियों की लाशें बरामद कर ली गईं हैं। हालांकि आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षा एजेंसी को आशंका है कि ये सभी आतंकी लश्कर ए तैयबा के हैं। इन आतंकियों ने हाल ही में पाकिस्तान से घुसपैठ किया था।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि बांदीपोरा हाल के दिनों में लश्कर ए तैयबा का मजबूत किला बन गया है। इस इलाके के हाजिन में सुरक्षा बलों ने औबेद उर्फ ओसामा के भतीजे जकी उर रहमान समेत छह आतंकियों को हाल में ढेर किया था। इसी महीने हाजिन के चंदरगीर में जरगर और महमूद नामक दो आतंकियों को पहले ढेर किया गया था। इससे पहले मार्च में हाजिन के ही पार मोहल्ले में लश्कर के एक और आतंकी को मार गिराया गया था।