फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Huge amount of arms and bullets recovered along the Line of Control in Poonch

जम्मू कश्मीर: पुंछ नियंत्रण रेखा पर भारी मात्रा में हथियार व गोलियां बरामद, सुरक्षाबलों ने तेज की गश्त 

Mon, 04 Apr 2022 01:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 01:10 AM IST
सार

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना दुर्गा बटालियन और पुलिस की तरफ से दिगवार सेक्टर के फैंसिंग से आगे स्थित नक्करकोट/नूरकोट में तलाशी अभियान चलाया। इस बीच नियंत्रण रेखा के पास छुपाकर रखे हथियार मिले। 

विज्ञापन
Huge amount of arms and bullets recovered along the Line of Control in Poonch
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

सुरक्षा बलों और पुलिस ने भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित दिगवार सेक्टर के नूरकोट/नक्करकोट क्षेत्र से रविवार देर रात भारी मात्रा में हथियार व गोलियां बरामद कीं। बरामद हथियार में दो एके 47 राइफल, दो पाकिस्तान की निर्मित 23 बोर की राइफल, एक चीन की बनी पिस्टल, एके 47 की 63 गोलियां, 23 बोर राइफल की 20 गोलियां और चीन की पिस्टल की दो गोलियां शामिल हैं।

विज्ञापन


इस बरामदगी को सुरक्षा बलों की ओर से बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि नियंत्रण रेखा के उस पार मौजूद आतंकियों की ओर से इस प्रकार बड़ी मात्रा में हथियार अपने सहयोगियों की सहायता से आतंकियों तक पहुंचा कर अपने नापाक इरादों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना दुर्गा बटालियन और पुलिस की तरफ से दिगवार सेक्टर के फैंसिंग से आगे स्थित नक्करकोट/नूरकोट में एक तलाशी अभियान चलाया गया। देर रात सुरक्षा बलों को नियंत्रण रेखा के पास छुपाकर रखे गए उक्त हथियार व गोली बरामद हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed