{"_id":"03ce403534c41f63584765f55bc88c23","slug":"hudhud-cyclone-effect-on-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुदहुद का असर जम्मू तक, दिन में हुई बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुदहुद का असर जम्मू तक, दिन में हुई बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 14 Oct 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
शक्तिशाली तूफान हुदहुद रविवार को आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तबाही मचाने के बाद अब कमजोर पड़ गया है,लेकिन उसका असर पूरे उत्तर भारत में देखा जा रहा है। अब विनाशकारी चक्रवात का असर जम्मू तक देखा गया है।
विज्ञापन
चक्रवात के बाद से रियासत के कई हिस्सों मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। वहीं, जम्मू शहर में दोपहर के बाद कई हिस्सों में बारिश हुई है। जिसने लोगों को सर्दी का एहसास करवा दिया है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हुदहुद तूफान की वजह से बंगाल की खाड़ी से उठने वाली तेज हवाओं से मौसम के मिजाज में बदलाव होगा।जिससे उत्तर भारत के कुछ इलाकों में तेज बारिश के आसार बनते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो इसमें सबसे ज्यादा बारिश की संभावना पूर्वी उत्तर प्रदेश में है।
विज्ञापन