फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   house in Khudwani (kulgam, j&k) where terrorist Naved was hidden

इस घर में दो महीने तक रुका था आतंकी नावेद

Sat, 08 Aug 2015 08:30 PM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
house in Khudwani (kulgam, j&k) where terrorist Naved was hidden

रनसू में बीएसएफ के बस पर आतंकी हमले में शामिल नावेद उर्फ कासिम के मामले की जांच के लिए नेशनल इनविस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) की स्पेशल कोर्ट से पांच दिन का रिमांड लिया गया।

विज्ञापन


इस स्पेशल कोर्ट ने चिनैनी पुलिस को इस घटना की केस डायरी (सीडी) फाइल और अन्य संबंधित दस्तावेज, बरामद हथियार एनआईए को सौंपने के आदेश दिए।

इस बीच नावेद की निशानदेही पर श्रीनगर में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें उसके मददगार तथा ट्रक का ड्राइवर भी शामिल है। एक न्यूज एजेंसी ने नावेद को शरण देने वाले घर की तस्वीरें जारी की है। ड्राइवर जावेद अहमद पारे पर आरोप है कि उसने अपने घर चुरसू अवंतिपोरा में नावेद को रखा और फिर जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


दूसरा फयाज अहमद है। यह साउथ कश्मीर के त्राल में वेल्डर है। इसे दो दिन पहले अरेस्ट किया गया। इस पर संदेह है कि वह लश्करे तैयबा के लिए कुछ दिनों से काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नावेद पांच दिन की रिमांड पर

house in Khudwani (kulgam, j&k) where terrorist Naved was hidden

जम्मू तृतीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय को एनआईए की विशेष कोर्ट का दर्जा दिया गया है। विशेष कोर्ट के न्यायाधीश वाईपी कोतवाल ने इस मामले में चिनैनी पुलिस को सीडी फाइल, नावेद की कस्टडी के आदेश दिए हैं।

एनआईए के डीआईजी अनिल शुक्ला और एसएसपी अतुल गोयल इस दस्तावेज को लेकर चिनैनी पुलिस के पास पहुंचे। इस केस में सबसे पहले चिनैनी पुलिस ने तहसीलदार से नावेद का पांच दिन का रिमांड हासिल किया गया था।

केस से जुड़े सभी दस्तावेज को लेकर एनआईए की टीम सड़क मार्ग से श्रीनगर रवाना हो गई। श्रीनगर में एनआईए के आईजी संजीव कुमार सिंह पहले से ही नावेद को लेकर श्रीनगर में हैं। घाटी में नावेद किस जगह रहा है और कहां घूमा इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed