{"_id":"34003abd5fc33d7be02ac9206cec1ba0","slug":"house-ablaze-one-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को घर में लगी आग, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को घर में लगी आग, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 28 Nov 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के टाहली मोड़, प्रेम नगर, एक घर में वीरवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी सुशील कुमार (67) की झुलसने से मौत हो गई। जबकि साथ वाले कमरे में सो रहा उनका बेटा विशाल शर्मा बाल-बाल बचा है। घटना रात पौने एक बजे हुई।
विज्ञापन
इस आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए तीन से चार दमकल गाडि़यां पहुंची, लेकिन कई घंटों तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। जानकारी के मुताबिक टाहली मोड़, प्रेम नगर निवासी सुशील कुमार अपने घर में सो रहे थे, कि तभी अचानक घर में धुआं उठा और आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन
आग की चपेट में आकर सुशील कुमार बुरी तरह से आ गए। साथ वाले कमरे में उनका बेटा विशाल शर्मा (45) सो रहा था। उसने पिता के चिल्लाने की आवाज सुनी तो देखा कि उनके कमरे में भयंकर आग की लपटें निकल रहीं हैं। पिता बुरी तरह से आग की चपेट में आकर झुलस चुके हैं।
विज्ञापन
विशाल ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने किसी तरह से विशाल को बचा लिया। विशाल ने अपने पिता को जीएमसी पहुंचाया। जहां उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर दमकल विभाग को सूचना मिली तो तीन से चार गाडि़यां आग पर काबू पाने के लिए पहुंची, लेकिन अब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
जानीपुर पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस का मानना है कि शार्ट सर्किट या बीड़ी सिगरेट के कारण आग लगी हो सकती है।