फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hourse owner will be registered said nn vohra

कटड़ा में घोड़े वालों का होगा पंजीकरणः राज्यपाल

Fri, 25 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Fri, 25 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
hourse owner will be registered said nn vohra

राज्यपाल एनएन वोहरा ने बाणगंगा क्षेत्र के पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के मानदंडों के तहत बाणगंगा से सटे घोड़े वालों के शेडों को शिफ्ट करने को कहा।

विज्ञापन


वह शुक्रवार को राजभवन में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर बोर्ड के  प्रोजेक्टों की समीक्षा कर रहे थे।

बैठक में बोर्ड के तकनीकी सलाहकार और सदस्य एचएल मैनी को नए ट्रैक को बाणगंगा से जोड़ने पर शीघ्र काम करने के निर्देश दिए गए।

नए ट्रैक में अगले दो माह में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवा दी जाएंगी। सोसायटी फार प्रिवेंशन आफ क्रूएलिटी टू एनिमल (एसपीसीए) और जेएंडके प्रिवेंशन आफ क्रूएलिटी टू एनिमल एक्ट के तहत घोड़े वालों का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


कटड़ा और अर्द्धकुंवारी में पशुपालन विभाग वेटनरी क्लीनिक स्थापित करे। प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर की देखरेख और इंडस्ट्रियल डिजाइन सेंटर, आईआईटी मुंबई के अधीन बेहतर डिजाइन और कम वजन वाली पालकी लाने पर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटड़ा में नए बस स्टैंड के निर्माण पर काम किया जाए। राज्यपाल ने वैकल्पिक हैलीपैड के भूमि अधिग्रहण में देरी पर असंतोष जताते हुए जल्द उचित कदम उठाने को कहा। उन्होंने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और नर्सिंग कालेज की भी समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed